अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज मिलेगी लाभ या होगी हानि, जानिए अपनी बर्थडेट से

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 22, 2025, 06:51 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकज्योतिष भविष्यफल) 22 December 2025, सभी 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगाः आज का दिन तो सोमवार है, किंतु दिन का मूलांक 4 और भाग्यांक 7 है। अंक ज्योतिष में अंक 4 राहु और 7 केतु को रिप्रिजेंट करता है। इस कारण आज के दिन पर राहु-केतु का प्रभाव रहने वाला है। आइए जानते हैं कि सभी बर्थडेट्स वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

22 दिसंबर का अंकफल

22 दिसंबर का अंकफल

आज का अंकज्योतिष भविष्यफल (22 दिसंबर 2025): आज 22 दिसंबर 2025 का दिन सोमवार है। आज की तारीख 22 के अंकों का योग 4 है और अंकज्योतिष नंबर 4 के स्वामी राहु हैं। वहीं, पूरी तारीख के अंकों का योग 7 है। अंक 7 के स्वामी केतु हैं। इस कारण आज पूरे दिन पर राहु और केतु का प्रभाव रहने वाला है। इसके चलते कुछ मूलांक वालों को तो बंपर लाभ और वहीं, कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का अंकज्योतिष भविष्यफल क्या कहता है?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। सूर्य, चंद्रमा और गुरु का सपोर्ट है। भाग्यांक 7 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। मूलांक 6 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। कफ संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में प्रसन्नता रहेगी। मूलांक 3 और 8 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु, चंद्रमा और मंगल का सपोर्ट है। जॉब में बड़ा अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में उन्नति होगी। नई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

उपाय: शिव उपासना करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु और चंद्रमा सपोर्टिंग हैं। बिजनेस डील से लाभ होगा। मूलांक 3 और 9 से शुभ लाभ है। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 और 9 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में सफलता का दिन है। भाग्यांक 7 और मित्र अंक 9 का सहयोग मिलेगा। श्वांस के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

अपने प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। मूलांक 6 और 8 वाले व्यक्ति से लाभ है। नेत्र के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में सफलता का दिन है। शनि और मंगल जॉब में बड़ी सफलता देंगे। जॉब में अति व्यस्तता रहेगी। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और गुरु सपोर्टिंग हैं। मूलांक 5 और 7 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। गुरु भाग्य स्वामी होकर स्टूडेंट्स को करियर में लाभ देंगे। हड्डी संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: उड़द दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 60%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

End of Article