अध्यात्म

Aaj Hartalika Teej Puja Time: आज तीज का पूजा टाइम, हरतालिका तीज 2026 की पूजा कब करें, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Hartalika Teej Puja Time, आज हरतालिका तीज पूजा टाइम: हरतालिका तीज का व्रत आज 14 सितंबर को रखा जा रहा है। जानिए आज तीज का पूजा टाइम, शुभ मुहूर्त, हरतालिका तीज 2026 की पूजा कब करें।

Image

Aaj Hartalika Teej Puja Time, आज हरतालिका तीज पूजा टाइम, Hartalika Teej Shubh Muhurat

Aaj Hartalika Teej Puja Time, आज हरतालिका तीज पूजा टाइम, Hartalika Teej Shubh Muhurat: हरतालिका तीज का दिन शिव और माता पार्वती की भक्ति के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और परिवार के सुख, वैवाहिक जीवन की खुशहाली और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करती हैं। 14 सितंबर 2026, सोमवार को हरतालिका तीज मनाई जा रही है।

इस बार तृतीया तिथि सुबह 7:06 बजे तक रहेगी, जिसके बाद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी शुरू होगी। इसी वजह से हरतालिका तीज पर सुबह का पूजा समय काफी महत्वपूर्ण है। पंचांग के अनुसार, आज प्रातःकाल पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:05 बजे से 7:06 बजे तक रहेगा। अगर किसी कारण इस समय पूजा करना संभव न हो, तो शाम के समय पूजा करने का विकल्प भी रखा जा सकता है। हालांकि पूजा का सही समय स्थान और स्थानीय पंचांग के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है, इसलिए अपने क्षेत्र का पंचांग देखना बेहतर रहेगा।

आज हरतालिका तीज की पूजा कब करें?

14 सितंबर को हरतालिका तीज की प्रातःकाल पूजा सुबह 6:05 बजे से 7:06 बजे तक की जा सकती है। यह करीब एक घंटे का समय है। इस दौरान स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें, पूजा स्थल तैयार करें और भगवान शिव-माता पार्वती का ध्यान करते हुए पूजा शुरू करें।

सुबह पूजा न कर पाएं तो क्या करें?

अगर किसी वजह से सुबह पूजा का समय निकल जाए, तो आप हरतालिका तीज की पूजा शाम को भी कर सकती है। पूजा में जल्दबाजी करने के बजाय शांत मन से भगवान का स्मरण करना अधिक जरूरी है।

हरतालिका तीज 2026 शुभ मूहुर्त

आज हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर आप पंचांग अनुसार इन शुभ मुहूर्त में पूजा पाठ कर सकते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 44 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 36 मिनट से 07:00 बजे तक

अमृत काल- सुबह 07 बजकर 18 मिनट से 08 बजकर 57 मिनट तक

हरतालिका तीज पूजा में क्या करें?

पूजा के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा या चित्र के सामने दीप जलाएं। फूल, फल, नैवेद्य और अपनी परंपरा के अनुसार पूजा सामग्री अर्पित करें। इसके बाद शिव-पार्वती का ध्यान कर हरतालिका तीज की कथा सुनना या पढ़ना शुभ माना जाता है। हरतालिका तीज के व्रत में रात्रि जागरण का भी महत्व माना जाता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article