अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा शनिवार? पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 31 अक्टूबर 2026 का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से खास है। मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, नौकरी, कारोबार, प्रेम, सेहत और उपाय।

Image

आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (फोटो: AI)

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। मंगल और गुरु के साथ कर्क राशि में गोचर करेंगे। शनि मीन तथा सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। शनिवार है और कार्तिक माह चल रहा है। श्री विष्णु की उपासना का सुंदर अवसर प्राप्त हो रहा है। इस अवसर का सदुपयोग करें।

भगवान सूर्य को प्रसन्न करने और उनसे मनोवांछित फल प्राप्त करने का भी यह स्वर्णिम माह होता है। सूर्य भी नारायण हैं। गीता में परम ब्रह्म श्रीकृष्ण कहते हैं कि मैं सूर्य हूं और मंत्रों में गायत्री हूं। हर पूजा श्रीकृष्ण को प्राप्त होती है। यही बहुदेववाद से एकेश्वरवाद तक पहुंचने का मार्ग है। जो भक्ति आत्मोन्नति के मार्ग से परम ब्रह्म तक जोड़ती हो, उसे ही आत्मसात करें।

शनिवार का व्रत रखने वाले भक्त सुंदरकांड का पाठ करें और पीपल को जल अर्पित करके उसकी सात परिक्रमा करें। यदि पीपल के नीचे सायंकाल गोधूलि बेला में सरसों के तेल का दीपक जलाया जाए, तो यह अति उत्तम है। सायंकाल प्रदोष काल में शिव मंदिर जाएं और भगवान शंकर की उपासना करें। सूर्यास्त से 45 मिनट पहले से लेकर 45 मिनट बाद तक का समय प्रदोष काल होता है।

शिव सबके हैं। भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक प्रिय है। वह निराकार और साकार, दोनों रूपों में हैं। एक लोटा गंगाजल शिवलिंग पर अर्पित करने से सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आस्था की नींव समुद्र से भी गहरी होती है।

आज संपूर्ण समर्पण भाव से परम ब्रह्म श्रीकृष्ण की पूजा करें। गुरु द्वारा दिए गए मंत्र का जाप करें। कार्तिक माह में दीपदान का महत्व अवर्णनीय है। घर की छत पर रात में एक दीपक रखकर आकाश की ओर देखते हुए चतुर्भुज स्वरूप भगवान विष्णु का ध्यान करें और उन्हें प्रणाम करें। मनोकामनात्मक पूजा से ऊपर उठकर भगवान के किसी भी नाम का आश्रय लेकर उनकी शरण में रहें।

1. मेष राशि

आज का दिन नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति और सकारात्मक बदलाव का है। चंद्रमा तृतीय भाव में गोचर करके घर-परिवार में समृद्धि देंगे। गुरु और मंगल एक साथ चतुर्थ भाव में रहकर परिवार के कई रुके हुए कार्यों को पूरा कर रहे हैं। एकादश भाव के राहु आपको परेशान कर सकते हैं। बिजनेस में प्रगति की संभावना है। ऑफिस में ज्यादा बहस या विवाद से बचें। शुक्र और चंद्रमा आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आज का दिन धार्मिक यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय: कार्तिक माह में प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी। शुभ अंक: 01 व 09। भाग्य प्रतिशत: 70%

2. वृषभ राशि

आज का दिन जीवन में कई नई संभावनाएं लेकर आया है। नौकरी में प्रमोशन के लिए उच्चाधिकारियों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। चंद्रमा द्वितीय भाव तथा गुरु और मंगल एक साथ तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि एकादश भाव में रहकर बिजनेस में नए अनुबंधों से लाभ देंगे। ऑफिस में विवाद की आशंका है। किसी स्टाफ सदस्य से ही आपका मनमुटाव हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। यह लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग: हरा व नीला। शुभ अंक: 01 व 03। भाग्य प्रतिशत: 60%

3. मिथुन राशि

आज चंद्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल द्वितीय भाव में रहकर बिजनेस के कामकाज के लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। राहु नवम भाव यानी भाग्य भाव को मजबूत करेंगे। नौकरी के लिहाज से आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ में अब घर पर विवाह की बात करना शुरू करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी काम पूरा होगा। संतान के करियर को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अनार का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व आसमानी। शुभ अंक: 01 व 02। भाग्य प्रतिशत: 60%

4. कर्क राशि

द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर खर्च बढ़ा सकता है। किसी को धन उधार देने से बचें। मंगल और गुरु इसी राशि में हैं। नौकरी के लिहाज से प्रमोशन में सफलता मिल सकती है। आज सायंकाल परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी बदलने के प्रयासों में सफलता मिल रही है। बिजनेस में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में तनाव का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय: कार्तिक माह में श्री विष्णु की उपासना करें। श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करना बहुत लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग: लाल व नारंगी। शुभ अंक: 04 व 08। भाग्य प्रतिशत: 70%

5. सिंह राशि

राशि स्वामी सूर्य तृतीय भाव में बुध और शुक्र के साथ मिलकर व्यवसाय में प्रगति देंगे। नौकरी में प्रमोशन की बात को लेकर खुश रहेंगे। मंगल और गुरु द्वादश भाव में गोचर करेंगे। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी करेंगे। अष्टम भाव के शनि का सहयोग स्वास्थ्य सुख में मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। गायत्री मंत्र का जाप करें। युवाओं को प्यार में बहुत ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए।

आज का उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 मंत्रों का पाठ करें और अनार का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी। शुभ अंक: 05 व 06। भाग्य प्रतिशत: 70%

6. कन्या राशि

आज का दिन नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति का है। राशि स्वामी बुध, सूर्य और शुक्र द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। व्यवसाय में रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोग सफल रहेंगे। दशम भाव के चंद्रमा कर्म भाव को मजबूत करेंगे। मंगल और गुरु एकादश भाव में गोचर करेंगे। कर्क राशि में स्थित गुरु छात्रों को सफलता दिलाएंगे। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा से मन प्रसन्न हो जाएगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी रहेगा। दान-पुण्य करते रहें।

शुभ रंग: नारंगी व सफेद। शुभ अंक: 02 व 09। भाग्य प्रतिशत: 65%

7. तुला राशि

आज का दिन भाग्योदय का है, क्योंकि चंद्रमा नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल दशम भाव में रहेंगे। बिजनेस और नौकरी में आशातीत सफलता मिल सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, इसलिए आत्मबल बनाए रखें। वाणी के दुरुपयोग से बचें। ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी बदलने के लिए प्रयास करने का समय बहुत अच्छा है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

आज का उपाय: बड़े भाई के चरण स्पर्श करके ही घर से बाहर निकलें। फलों और अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी। शुभ अंक: 01 व 09। भाग्य प्रतिशत: 60%

8. वृश्चिक राशि

अष्टम भाव के चंद्रमा स्वास्थ्य खराब कर सकते हैं। मंगल और गुरु इसी राशि से नवम भाव में रहेंगे। भाग्य भाव मजबूत होगा। परिवार का माहौल बहुत धार्मिक रहेगा। परिवार के साथ भजन का आनंद लें। नए बिजनेस डील को लेकर मन में चली आ रही कुछ चिंताओं का समाधान हो जाएगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। यदि नौकरी बदलने का मन है, तो आज प्रयास कर सकते हैं।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। सप्त अन्न का दान सफलता प्रदान करेगा।

शुभ रंग: हरा व पीला। शुभ अंक: 05 व 08। भाग्य प्रतिशत: 75%

9. धनु राशि

आज का दिन अपने किसी गहरे रहस्य को छिपाकर रखने का है। राशि स्वामी गुरु मंगल के साथ अष्टम भाव में रहेंगे। नौकरी और करियर को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। चंद्रमा का सप्तम भाव में गोचर संकेत दे रहा है कि आपको निर्णय लेने की क्षमता और बेहतर करनी होगी। शुक्र आर्थिक सफलता देगा। प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे। पेट से जुड़ी समस्या होने की आशंका है। खानपान का ध्यान रखें।

आज का उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। ऐसा करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। फलों का दान करें।

शुभ रंग: पीला व सफेद। शुभ अंक: 02 व 03। भाग्य प्रतिशत: 75%

10. मकर राशि

आज का दिन संघर्ष भरा रह सकता है। राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में गोचर करेंगे। मंगल और गुरु सप्तम भाव में हैं। बिजनेस में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। नौकरी में काम की अधिकता परेशान कर सकती है। आज पारिवारिक विवाद सुलझाने का प्रयास करें। तनाव से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा का आनंद लेंगे। बड़े भाई की बात मानने से प्रगति होगी।

आज का उपाय: कार्तिक माह में भगवान विष्णु की उपासना आपकी सहायता करेगी। गाय को पालक खिलाएं। गुड़ और तिल का दान करें।

शुभ रंग: नीला व बैंगनी। शुभ अंक: 01 व 03। भाग्य प्रतिशत: 60%

11. कुंभ राशि

आज संघर्ष का दिन है। राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव में हैं। गुरु और मंगल षष्ठम भाव में हैं। षष्ठम भाव के मंगल से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। नौकरी में अचानक बहुत जल्द बड़ा बदलाव होने की संभावना है। राहु इसी राशि में हैं।

धैर्य से काम करें। अपने बिजनेस प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना होगा।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और चावल का दान करें।

शुभ रंग: नीला व सफेद। शुभ अंक: 04 व 06। भाग्य प्रतिशत: 60%

12. मीन राशि

गुरु पंचम भाव में गोचर करके छात्रों को उन्नति देंगे। नौकरी और बिजनेस में बड़ा लाभ होने की संभावना है। मंगल का पंचम भाव में गोचर रियल एस्टेट बिजनेस के लिए शुभ है। शनि इसी राशि में हैं। कई दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे।

बिजनेस की दिशा अब सकारात्मक होगी। नौकरी को लेकर खुश रहेंगे और करियर को सही दिशा देंगे। किसी बड़े धार्मिक आयोजन के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लव पार्टनर के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: लाल व पीला। शुभ अंक: 01 व 02। भाग्य प्रतिशत: 65%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article