अध्यात्म

Hartalika Teej Sargi Time 2026: हरतालिका तीज व्रत आज, जानें हरतालिका तीज सरगी टाइम 2026, तीज पर सरगी का टाइम क्या है

Hartalika Teej Sargi Time 2026: हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए सरगी दिन की शुरुआत का अहम हिस्सा होती है। जानिए 14 सितंबर 2026 को हरतालिका तीद सरगी टाइम क्या है, हरतालिका तीज पर सरगी मुहूर्त।

Image

Hartalika Teej Sargi Time 2026, हरतालिका तीज सरगी टाइम

Hartalika Teej Sargi Time 2026, हरतालिका तीज सरगी टाइम: हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए सुबह का समय काफी खास होता है। व्रत शुरू करने से पहले सरगी लेने की परंपरा कई परिवारों में निभाई जाती है। सरगी में आमतौर पर फल, मिठाई, सूखे मेवे और दूसरी पसंद की चीजें शामिल की जाती हैं, ताकि व्रत से पहले शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिल सके।

इस साल हरतालिका तीज का समय थोड़ा खास है, क्योंकि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी भी पड़ रही है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 7:06 बजे तक रहेगी और इसके बाद चतुर्थी शुरू होगी। 14 सितंबर को सूर्योदय सुबह 6:05 बजे होगा। इसलिए सरगी सूर्योदय से पहले ही ले लेना बेहतर माना जाता है। यानी सरगी के लिए सुबह बहुत जल्दी उठकर तैयारी करनी होगी। अपने परिवार की परंपरा और स्थानीय पंचांग के अनुसार समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

हरतालिका तीज सरगी टाइम 2026

सरगी को लेकर पूरे देश में एक ही तय घड़ी नहीं होती। आम परंपरा में इसे सूर्योदय से पहले लिया जाता है। 14 सितंबर को सूर्योदय सुबह 6:05 बजे है, इसलिए सरगी इससे पहले पूरी कर लेना उचित रहेगा। कुछ पंचांगों में सुबह करीब 5:56 बजे से पहले सरगी लेने का उल्लेख मिलता है।

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त

हरतालिका तीज पर पूजा के लिए सुबह का समय विशेष माना जाता है। 14 सितंबर को प्रातःकाल पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:05 बजे से 7:06 बजे तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सकती हैं। अगर किसी कारण सुबह पूजा करना संभव न हो, तो शाम के समय भी पूजा की जा सकती है। प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 5:43 बजे से रात 7:13 बजे तक बताया गया है। पूजा के दौरान अपनी पारिवारिक परंपरा और स्थानीय पंचांग का ध्यान रखना भी अच्छा रहेगा।

सरगी में क्या-क्या रख सकती हैं?

सरगी बहुत भारी करने की जरूरत नहीं है। फल, दूध या दही, सूखे मेवे, मिठाई और अपनी पसंद की हल्की चीजें इसमें रखी जा सकती हैं। जो चीजें आपको आसानी से पचती हैं, उन्हें प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा। बहुत ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना लेने से बचें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article