जॉब्स

Women Salary: छोटे शहरों में 34 प्रतिशत बढ़ी महिलाओं की सैलरी, जानें किन क्षेत्रों में बढ़ रही भागीदारी

Women Salary Increase by 34 Percent: भारत के टियर- 2 और टियर-3 शहरों में कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही छोटे शहरों में महिलाओं के वेतन में बीते तीन वर्षों में 34 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह जानकारी 6 मार्च 2025 को जारी हुई रिपोर्ट में दी गई।

Image

महिलाओं के वेतन में 34 प्रतिशत की वृद्धि (image credit - Canva)

Women Salary Increase by 34 Percent: आईएएनएस पर मौजूद लेख के अनुसार, भारत के टियर- 2 और टियर-3 शहरों में कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही छोटे शहरों में महिलाओं के वेतन में बीते तीन वर्षों में 34 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह जानकारी 6 मार्च 2025 को जारी हुई रिपोर्ट में दी गई।

जॉब और प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म अपनाडॉटको के मुताबिक, छोटे शहरों से नौकरी की तलाश करने वाली महिलाओं की संख्या 2021 और 2024 के बीच चार गुना बढ़ गई है। इन क्षेत्रों से नौकरी के आवेदन भी तीन गुना बढ़ गए हैं, जो 2024 में 1.28 करोड़ तक पहुंच गए हैं। यह ट्रेंड प्रमुख मेट्रो शहरों से परे रोजगार पैटर्न में बढ़ते बदलाव को बताता है।

जानें किन मानकों पर बनी रिपोर्ट

इस बदलाव के पीछे कई कारक जिम्मेदार हैं, जिसमें अधिक नौकरियों की उपलब्धता, बेहतर डिजिटल पहुंच और नियोक्ता की ओर से भर्ती की रणनीति में बदलाव शामिल हैं।

इन विकासों ने गैर-मेट्रो क्षेत्रों की अधिक महिलाओं को अलग-अलग करियर तलाशने और कार्यबल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।

सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट, प्रशासनिक भूमिकाएं और कस्टमर सपोर्ट छोटे शहरों में महिलाओं के लिए सबसे लोकप्रिय नौकरी क्षेत्र बन गए हैं, इनकी कुल नौकरी आवेदनों में हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है।

किन क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी

इसके अतिरिक्त, कई महिलाएं मार्केटिंग, बैंकिंग, रिटेल, एचआर, आतिथ्य, शिक्षण और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में करियर बनाने में रुचि दिखा रही हैं।

2024 में फील्ड सेल्स में लगभग छह लाख, डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स में 2.5 लाख और सुरक्षा सेवाओं में 1.5 लाख आवेदनों के साथ, अपरंपरागत भूमिकाओं में भी महिलाओं की संख्या बढ़ रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लखनऊ, जयपुर, इंदौर, भोपाल, सूरत, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहर महिलाओं के लिए प्रमुख नौकरी केंद्र के रूप में उभरे हैं, जो कुल नौकरी आवेदनों में 45 प्रतिशत का योगदान देते हैं।

कानपुर, भुवनेश्वर, रांची, चंडीगढ़, पटना, लुधियाना, वडोदरा और गुवाहाटी जैसे अन्य शहर भी प्रमुख रोजगार केंद्र के रूप में उभर रहे हैं।

--आईएएनएस इनपुट के साथ

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article