जॉब्स

Teacher Recruitment 2022:‌ प्राइमरी टीचर के 11765 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कितना मिलेगा वेतन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 11:42 PM IST

Primary Teacher Recruitment 2022, WBBPE Assistant Teacher Recruitment 2022: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher) के 11765 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbbprimaryeducation.org पर नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी 14 नवंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

पश्चिम बंगाल में शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी।

Photo : iStock

West Bengal Assistant Teacher Recruitment 2022, WBBPE Primary Teacher Recruitment 2022, wbbprimaryeducation.org: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbbprimaryeducation.org पर 14 नवंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है।

WBBPE Primary Teacher Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से पश्चिम बंगाल में प्राथमिक शिक्षक के 11765 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कोर्ट के एक आदेश के तहत कुल रिक्तियों में से 86 रिक्तियां घटाई जाएंगी।‌ असिस्टेंट टीचर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 28900 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

WBBPE Primary Teacher Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी बोर्ड द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होना चाहिए। ‌साथ ही स्पेशल एजुकेशन में डीएलएड या डीएड या बीएड डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

WBBPE Primary Teacher Application: इतना देना होगा शुल्क

पश्चिम बंगाल में असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ‌ योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 14 नवंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ‌ इसके लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपए और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति /दिव्यांग अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर चेक करें।

TGT Recruitment 2022: टीजीटी पदों के लिए जल्द करें अप्लाई

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 7471 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ‌अभ्यर्थी हरियाणा टीजीटी भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 26 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌इन‌ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article