जॉब्स

RPSC Recruitment 2022: खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदों पर नौकरी का मौका, 1 नवंबर से करें आवेदन, यहां जानें योग्यता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 06:54 PM IST

RPSC FSO Notification 2022, RPSC Recruitment 2022, rpsc.rajasthan.gov.in: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी यानी फूड सेफ्टी ऑफिसर (Food Safety Officer) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी 1 नवंबर से 30 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में सरकारी नौकरी का मौका
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 200 पदों पर भर्ती
  • 1 नवंबर से करें ऑनलाइन आवेदन

RPSC Food Safety Officer Recruitment 2022, RPSC Recruitment 2022, rpsc.rajasthan.gov.in: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी यानी फूड सेफ्टी ऑफिसर (Food Safety Officer) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी राजस्थान एफएसओ भर्ती 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 1 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

RPSC FSO Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, नॉन टीएसपी क्षेत्र के 179 पद, सहरिया के 3 पद और टीएसपी क्षेत्र के 18 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत सैलरी दी जाएगी।

RPSC FSO Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए फूड टेक्नोलॉजी / डेरी टेक्नोलॉजी / बायोटेक्नोलॉजी / ऑयल टेक्नोलॉजी / एग्रीकल्चर साइंस / वेटरिनरी साइंस / बायोकेमिस्ट्री / माइक्रोबायोलॉजी में डिग्री या फिर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री या मेडिसिन में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि,‌ सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RPSC FSO Exam 2022: ऐसे होगा चयन

राजस्थान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में राजस्थान के सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय से कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

RPSC FSO Application: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आरपीएससी खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 1 नवंबर से 30 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 350 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article