जॉब्स

UPPCL Recruitment 2022: यूपी में असिस्टेंट अकाउंटेंट पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 05:20 PM IST

Sarkari Naukri 2022, UPPCL Recruitment 2022, UPPCL Assistant Accountant Notification 2022, uppcl.org: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ग्रुप सी के अंतर्गत असिस्टेंट अकाउंटेंट (Assistant Accountant) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी 8 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

असिस्टेंट अकाउंटेंट के 186 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में सरकारी नौकरी का मौका
  • असिस्टेंट अकाउंटेंट के 186 पदों पर भर्ती
  • 8 नवंबर से करें ऑनलाइन आवेदन

UPPCL Assistant Accountant Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ग्रुप सी के अंतर्गत असिस्टेंट अकाउंटेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य भर्ती यूपी असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 8 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2022 निर्धारित की गई है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सहायक लेखाकार यानी असिस्टेंट अकाउंटेंट के 186 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 79 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 18 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 47 पद,‌ अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 37 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत 29800 रुपए से 94300 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।‌

यूपी में असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कॉमर्स में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यूपीपीसीएल असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2022 के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा के पहले भाग में 50 अंकों के 50 सवाल और दूसरे भाग में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/4 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस लिखित परीक्षा की तारीख अभ्यर्थियों को तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

योग्य अभ्यर्थी यूपी असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 8 नवंबर से 28 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित श्रेणी, राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।‌

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article