FSSAI Legal Officer Recruitment 2026: एफएसएसएआई में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लीगल कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती (FSSAI Legal Officer Recruitment) निकाली है। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिनी परीक्षा के डायरेक्ट वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sites.fssai.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर 2026 है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की पोस्टिंग FSSAI नई दिल्ली हेडक्वार्टर किया जाएगा। यहां आप जान सकते हैं कि FSSAI लीग ऑफिसर के पदों पर कौन अप्लाई कर सकता है।
FSSAI Legal Officer Recruitment 2026 Qualification: क्वालिफिकेशन
FSSAI के लीगल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएट होना चाहिए। ध्यान रहे यहां ओपन यूनिवर्सिटी या डिस्टेंस एजुकेशन मोड से प्राप्त की गई डिग्री मान्य नहीं है। इसके अलावा अभ्यर्थी की उम्र 58 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
FSSAI Legal Officer Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले fssai.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Jobs@Fssai(Careers) सेक्शन में जाएं।
- यहां FSSAI Legal Consultants Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
FSSAI Legal Selection Process: एफएसएसएआई लीगल ऑफिसर के लिए चयन प्रक्रिया
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लीगल ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। ध्यान रहे यहां मात्र 3 पदों पर भर्ती की जाएगी।
