जॉब्स

UPPSC Recruitment 2025: UP में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, रीडर और प्रोफेसर सहित कई पदों पर भर्ती

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रजिस्ट्रार, असिस्टेंट आर्किटेक्ट, रीडर और प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

Image

यूपी में कई पदों पर बंपर भर्ती

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रजिस्ट्रार, असिस्टेंट आर्किटेक्ट, रीडर और प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन सभी दों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

उम्मीदवार 25 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि फीस जमा करने और फॉर्म में सुधार (करेक्शन) की आखिरी तारीख भी 25 नवंबर ही है।

UPPSC Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर “Online Application” लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
  • सभी जरूरी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, पता और कैटेगरी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फिर फीस का भुगतान करें और सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से जांच लें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

क्या है योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए योग्यता अलग भी है जोकि विस्तृत नोटिफिकेशन में दी गई है।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 21, 25, 28, 30 या 35 वर्ष और अधिकतम आयु 40, 42, 45 या 50 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। कुछ पदों पर अनुभव या शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भी चयन किया जाना संभव है।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 80 रुपये तय की गई है। इसके अलावा 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 40 रुपये और प्रोसेसिंग फीस 25 रुपये रखी गई है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article