जॉब्स

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में एसएससी अधिकारी पदों के लिए करें आवेदन, यहां जानें योग्यता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 11:52 PM IST

Join Indian Navy 2022, Indian Navy SSC Officer Recruitment 2022, joinindiannavy.gov.in: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमिशन (Short Service Commission) ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आज से अप्लाई कर सकते हैं।

Image

भारतीय नौसेना भर्ती के लिए आज से अप्लाई कर सकते हैं।

Photo : iStock

Join Indian Navy 2022, Indian Navy Recruitment 2022, joinindiannavy.gov.in: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमिशन (Short Service Commission) ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी भारतीय नौसेना एसएससी भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 6 नवंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 अक्टूबर से शुरू की गई है।

Indian Navy SSC Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती

अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय नौसेना में सामान्य सेवा / हाइड्रो कैडर के 56 पद, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के 5 पद, नौसेना वायु संचालन अधिकारी के 15 पद, पायलट के 25 पद, लॉजिस्टिक्स के 20 पद, शिक्षा के 12 पद, इंजीनियरिंग (सामान्य सेवा) के 25 पद, इलेक्ट्रिकल (सामान्य सेवा) के 45 पद और नेवल कंस्ट्रक्टर के 14 पद शामिल हैं।

Indian Navy SSC Officer Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता

भारतीय नौसेना में एसएससी अधिकारी पद पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी अंग्रेजी में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए। ‌इसके अलावा अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1998 से 1 नवंबर 2004 के बीच होना चाहिए। ‌हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Indian Navy SSC Officer Exam 2022: ऐसे होगा चयन

भारतीय नौसेना में एसएससी अधिकारी भर्ती के लिए केवल अविवाहित अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। ‌ इसके लिए अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ‌एसएसबी की जानकारी अभ्यर्थियों को मेल या एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Indian Navy SSC Officer Application: यहां करें आवेदन

योग्य अभ्यर्थी भारतीय सेना एसएससी भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 21 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article