UP Roadways Vacancy Notification: उत्तर प्रदेश में रोडवेज सेक्टर में रोजगार का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, जल्द ही इस सेक्टर में नए व हजारों मौके बनने वाले हैं। जल्द ही 3000 नई नौकरियां आनी वाली हैं, उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी देखें।
सूत्रों के अनुसार, इस सेक्टर में बड़ी भर्ती आने वाली है। इसी के साथ रोडवेज सेक्टर में सरकारी नौकरी की बूम आ जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, सालों से इस सेक्टर में 3000 पद खाली पड़े हैं। लेकिन अब प्रोसेस बढ़ रहा है और सभी पदों पर भर्ती के लिए शासन स्तर से पत्राचार करके अनुमति ले ली गई है।
UP Roadways Vacancy 2024 - जल्द जारी होगा विज्ञापन
यह एक बड़ी भर्ती होगी, जिसके माध्यम से संविदा के साथ साथ नियमित रूप से भी सीधी भर्ती की जाएगी। यही कारण है कि तीन हजार भर्ती के लिए पांच से छह गुना ज्यादा आवेदन आने की संभावना है। इसके लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम करीब तीन दशक के बाद इस तरह की भर्ती करने जा रहा है।
UP Roadways Recruitment - किन पदों पर होगी भर्ती
आने वाले पदों पर बॉडी मैकेनिक से लेकर पेंटर और टेक्निकल इंजीनियर समेत आईटी सेक्टर के लोगों को भी आवेदन मिलेगा। यानी साफ है कि यह केवल ड्राइवर के पद नहीं होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से अधिकारियों के भी पद भरे जाएंगे। यही नहीं, 2018 के बाद से खाली पड़े मृतक आश्रितों के पदों को भी तीन माह के भीतर भरे जाने की संभावना है।
मिले अपडेट के अनुसार, लखनऊ समेत छह क्षेत्रों में 1600 संविदा बस कंडक्टर भर्ती का टेंडर जारी हो गया। चयन होने पर कानपुर में प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। यहीं से चालकों तैनाती के आदेश भी जारी किए जा सकते हैं।
