जॉब्स

UP Sarkari Naukri: तकनीकी अनुदेशक के 5083 पदों पर होगी भर्ती?, 15000 रुपये मिलेगा वेतन

UP Primary School Anudeshak Bharti on 5083 Posts: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राइमरी स्कूलों में 5083 पदों पर तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती जल्द की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

Image

UP Primary School Anudeshak Bharti

UP Primary School Anudeshak Bharti on 5083 Posts: नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बहुत जल्द बंपर स्तर पर सरकारी नौकरी का पिटारा खोलने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में जल्द ही कई पद भरे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राइमरी स्कूलों में 5083 पदों पर तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती जल्द की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के अपर प्राइमरी स्तर के स्कूलों में तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती 1 वर्ष के लिए संविदा पर होगी। कार्य संतोषजनक पाए जाने पर सेवा आगे के लिए नवीनीकरण की जाएगी। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ₹15000 मानदेय मिलेगा।

UP Govt School Anudeshak Bharti 2024

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित किया जा रहे अपर प्राइमरी स्कूलों के अतिरिक्त पीएम श्री विद्यालय,अटल आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भी अनुदेशक भर्ती की जाएगी।

यूपी तकनीकी अनुदेशक भर्ती आयु सीमा

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के अंतर्गत तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल रखी गई है। इसकी के साथ आवेदक की आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी की उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। चयनित अनुदेशक बच्चों को इंजीनियरिंग और वर्कशॉप तथा एनर्जी और एनवायरमेंट, नर्सरी एंड गार्डनिंग तथा एग्रीकल्चर और होम एंड हेल्थ आदि की तकनीकियां सिखाएंगे।

ऑनलाइन होंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के अंतर्गत तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। कार्यकाल संतोषजनक पाए जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा संविदा को आगे बढ़ाया जाएगा। इस भर्ती के लिए सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन फार्म मांगे जाएंगे।इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article