क्रिकेट

IND vs NZ T20: दोपहर में होंगे भारत-न्यूजीलैंड के टी20 मैच, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

IND vs NZ T20 Series Full Schedule Match Date time and Venue: टीम इंडिया कीवी टीम से लोहा लेने के लिए न्यूजीलैंड पहुंच गई है। 22 अक्टूबर, 2026 से पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज का आगाज होगा। ऐसे में भारतीय टीम घर में मिले जख्म का बदला लेना चाहेगा। यहां जानिए भारत और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल, मैच टाइम और वेन्यू के बारे में।

Image

भारत-न्यूजीलैंड टी20 का पूरा शेड्यूल। फोटो- BLACKCAPS

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand T20 Series 2026: बैक टू बैक टूर्नामेंट खेल रही टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंच गई है। टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होगा। कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अपने जीत का अभियान जारी रखना चाहेगी। इस सीरीज की खास बात यह है कि यह भारतीय समयानुसार दोपहर में खेले जाएंगे। ऐसे में क्रिकेट फैंस को इस बार दोपहर में टी20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज कब से शुरू होगी? भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। यह मैच न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित हेगले ओवल मैदान पर होगा। इसके बाद दोनों टीमें 24 अक्टूबर को इसी मैदान पर दूसरे टी20 मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। वहीं, चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां टी20 मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। भारतीय टीम की कोशिश न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम करने की होगी।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल:-

मैचडेट/ दिनवेन्यूसमय
पहला टी20 मैच22 अक्टूबर 2026, गुरुवारक्राइस्टचर्चदोपहर, 12ः30 बजे (IST)
दूसरा टी20 मैच24 अक्टूबर, 2026, शनिवारक्राइस्टचर्चदोपहर, 12ः30 बजे (IST)
तीसरा टी20 मैच27 अक्टूबर 2026, मंगलवारवेलिंग्टनदोपहर, 12ः30 बजे (IST)
चौथा टी20 मैच30 अक्टूबर 2026, शुक्रवारऑकलैंडदोपहर, 12ः30 बजे (IST)
पांचवां टी20 मैच1 नवंबर 2026, रविवारहैमिल्टनदोपहर, 12ः30 बजे (IST)

टी20 सीरीज के लिए दोनों देशों का स्क्वाड-

भारत की T20I टीम:-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड की T20I टीमः-

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी और लॉकी फर्ग्यूसन।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article