बिजनेस

1 साल की FD पर कौन-सा सरकारी बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज? 1 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न

Highest FD Interest Rates: अगर आप भी अपनी बचत को सुरक्षित रूप से बढ़ाने का विचार बना रहे हैं तो आपको सरकारी बैंक की एफडी में निवेश करना चाहिए।

Image

1 साल की एफडी पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न (Photo: iStock)

Highest FD Interest Rates: अगर आप भी अपनी बचत को सुरक्षित तरीके से बढ़ाने का विचार बना रहे हैं तो सरकारी बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम में निवेश कर सकते हैं। एफडी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है, जो बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर निश्चित ब्याज पाना चाहते हैं। खास बात है कि एफडी में निवेश करने के लिए बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती। अगर आप लंबे समय तक पैसा जमा नहीं रखना चाहते हैं तो एक साल की एफडी चुन सकते हैं। हालांकि, सभी सरकारी बैंक एक साल की एफडी पर समान ब्याज नहीं दे रहे। ऐसे में आइए जानते हैं कि देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में एक लाख रुपये जमा करने पर कितना रिटर्न मिल सकता है-

कौन-सा सरकारी बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज?

एक साल की एफडी पर बैंक ऑफ इंडिया (BOI) सबसे ज्यादा 6.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है। अगर कोई सामान्य नागरिक इस बैंक में एक लाख रुपये की एफडी करवाता है तो एक साल बाद उसे करीब 1,06,500 रुपये मिलेंगे। यानी निवेश पर लगभग 6,500 रुपये की ब्याज से कमाई होगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा में कितना मिलेगा रिटर्न?

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से एक साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। अगर आप इस बैंक में एक लाख रुपये जमा करते हैं तो एक साल बाद मैच्योरिटी पर करीब 1,06,398 रुपये मिल सकते हैं। इसमें लगभग 6,398 रुपये का ब्याज शामिल होगा।

केनरा बैंक और PNB की ब्याज दर

केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भी एक साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहे हैं। दोनों बैंकों में एक लाख रुपये निवेश करने पर एक साल बाद करीब 1,06,398 रुपये की मैच्योरिटी राशि मिल सकती है। यानी ब्याज से लगभग 6,398 रुपये की कमाई होगी।

SBI की एफडी पर कितना मिलेगा पैसा?

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी एक साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसमें एक लाख रुपये निवेश करने पर एक साल बाद करीब 1,06,398 रुपये मिल सकते हैं।

बैंक का नामब्याज दर (सालाना)ब्याज से कमाईमैच्योरिटी राशि
बैंक ऑफ इंडिया (BOI)6.50%6,660 रुपये1,06,660 रुपये
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)6.25%6,398 रुपये1,06,398 रुपये
केनरा बैंक6.25%6,398 रुपये1,06,398 रुपये
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)6.25%6,398 रुपये1,06,398 रुपये
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)6.25%6,398 रुपये1,06,398 रुपये

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, एफडी खुलवाने से पहले बैंक की मौजूदा ब्याज दर, ब्याज जोड़ने की अवधि और समय से पहले निकासी के नियम जरूर जांचें। वास्तविक मैच्योरिटी राशि कंपाउंडिंग के आधार पर अलग हो सकती है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि एफडी से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article