जॉब्स

UP Police Constable Re Exam Date 2024: परीक्षा देने से पहले जान लें OMR शीट के नियम, वरना हो सकती है भारी चूक

UP Police Constable Re Exam Date 2024 Update: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का दोबारा से एग्जाम होने वाला है। इससे पहले हुए एग्जाम को रद्द कर दिया गया था। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो पहले OMR शीट के नियम जान लेंं।

Image

यूपी पुलिस कांस्टेबल पुनः परीक्षा तिथि 2024 ओएमआर शीट फाइल करने का तरीका

UP Police Constable Re Exam Date 2024 News in Hindi: खत्म हुआ इंतजार! यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 दोबारा से आयोजित होने वाली है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं तो पहले यहां से OMR शीट के नियम जरूर जान लें, क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट, एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम को लेकर नया नोटिस जारी किया है।

बोर्ड के अनुसार, UP Police Constable Re Exam 2024 के दौरान ओएमआर शीट भरने के लिए सिर्फ काला या नीला बॉल प्वॉइंट पेन इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो वेबसाइट पर भी जाकर उदाहरण देख सकते हैं। ओएमआर शीट में कैसे परीक्षा केंद्र कोड, रोल नंबर, प्रश्न पुस्तिका क्रमांक को भरना है, यह सब उदाहरण में बताया गया है।

ध्यान रहे, ओएमआर आंसर शीट में प्रश्न पुस्तिका सीरीज कोड भरने की जरूरत नहीं है। अगर आप किसी सवाल का जवाब दे चुके हैं, यानी किसी गोले को भर चुके हैं, तो उसे मिटाने या दोबारा भरने का प्रयास न करें।

किसी भी प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर देने की कोशिश को गलत उत्तर ही माना जाएगा।

प्रश्न पत्र में सामान्य हिंदी को छोड़कर अन्य विषयों के सभी प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे।

UP Police Constable Re Exam 2024 का आयोजन अलग अलग शिफ्टों में किया जाएगा, इसलिए अंकों का नॉर्मलाइजेशन होगा।

UP Police Constable Re Exam 2024 का आयोजन 300 अंकों के लिए किया जाएगा। इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। सही उत्तर के लिए दो अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर के लिए आधा अंक काट लिया जाएगा। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article