UP Police Constable Exam 2024 Date and Time, UP Police Constable Exam 2024 Shift Timing: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए हजारों नहीं बल्कि लाखों की संख्या में उम्मीदवार निगाह लगाए बैठे हैं। उम्मीदवार अब इस नए जरूरी अपडेट को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर से या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने की योजना बनाने वाले उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित पाली से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करना होगा।
UP Police Constable Exam 2024 Date and Time
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन (UP Police Constable Exam 2024 Date) 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को दो पालियों सुबह और शाम में किया जाएगा। (UP Police Constable Exam 2024 Time) सुबह की पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी और शाम की पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
परीक्षा में शामिल होने की योजना बनाने वाले उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित पाली से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करना होगा।
परीक्षा के लिए जाते समय अपना एडमिट कार्ड, पहचान प्रमाण और हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज की तस्वीर साथ लानी होगी।
UP Police Constable Exam 2024 के माध्यम से 60,244 रिक्तियों को भरा जाएगा। UP Police Constable Exam 2024 में 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले, परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्न पत्र लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने आदेश दिया था कि परीक्षा को छह महीने के भीतर पुनर्निर्धारित किया जाए।
इवेंट और तारीख
- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा तिथि से 2 सप्ताह पहले जारी किया जाएगा।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 2024 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को किया जाएगा।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 आंसर की, सितंबर में जारी होने की उम्मीद है।
UP Police Constable Exam 2024 Admit Card
यूपीपीआरबी द्वारा (UP Police Constable Exam 2024 Kab hoga) 23 अगस्त को निर्धारित परीक्षा तिथि से दो सप्ताह पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी करने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि एडमिट कार्ड अगस्त 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
