जॉब्स

UKSSSC PA Recruitment 2024: पर्सनल असिस्टेंट के पद पर बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई, सैलरी होगी 1.5 लाख

UKSSSC Uttarakhand PA Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की तरफ से पर्सनल असिस्टेंट के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 257 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इस भर्ती के लिए जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।

Image

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी

Photo : Times Now Digital

UKSSSC Uttarakhand PA Recruitment 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की तरफ से पर्सनल असिस्टेंट के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 257 पदों पर भर्तियां होनी हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। इस भर्ती के लिए जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी के लिए 24 सितंबर 2024 से आवेदन प्रक्रिया जारी हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने वाले कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म में 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UKSSSC PA Application: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट- sssc.uk.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर UKSSSC APS / Personal Assistant Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UKSSSC APS Recruitment 2024 Application यहां डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भरें।

एप्लीकेशन फीस

उत्तराखंड में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए फीस 300 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 150 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।

योग्यता और सैलरी डिटेल्स

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 42 साल से कम होनी चाहिए। पदों के अनुसार योग्यता वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 8 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये होगी। वहीं, पर्सनल असिस्टेंट के पद पर सेलेक्ट होने वालों को लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी। इस पर सैलरी 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article