टीवी मसाला

Gaurav Khanna-Shraddha Arya ने नए शो की शुरुआत से पहले की पूजा, केमिस्ट्री पर फिदा हुए लोग

Gaurav Khanna-Shraddha Arya Muhurt Puja: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना और एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या जल्द ही नए शो में नजर आने वाले हैं। हाल ही में दोनों ने साथ में मुहुर्त पूजा भी की है।

Image

Gaurav Khanna-Shraddha Arya ने नए शो से पहले की मुहुर्त पूजा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Gaurav Khanna-Shraddha Arya Muhurt Puja: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना यूं तो कई रियलिटी शोज में नजर आए, लेकिन 'अनुपमा' के बाद से ही वह डेली सोप से दूर हैं। हालांकि अब गौरव खन्ना टीवी पर नए किरदार के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इतना ही नहीं, गौरव खन्ना के साथ टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। खास बात तो यह है कि हाल ही में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने साथ में मुहुर्त पूजा की है, जिससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उनका मुकाबला किसी से नहीं...' Daler Mehndi के सपोर्ट में आईं Rakhi Sawant, की माफी की मांग

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और श्रद्धा आर्या वीडियो में साथ में पूजा करते दिखाई दिये। इस दौरान जहां गौरव खन्ना व्हाइट कुर्ता-पजामा में दिखाई दिये तो वहीं श्रद्धा आर्या भी व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या साथ में भक्ति में चूर नजर आए। उन्हें साथ देख फैंस का उत्साह भी देखने लायक रहा। वीडियो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की केमिस्ट्री देख फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अब इंतजार नहीं हो रहा है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: प्लानिंग-प्लॉटिंग के चक्कर में स्काउट, यंग और आसिफ ने तोड़ा बड़ा नियम, घरवालों ने भुगती सजा

बता दें कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और श्रद्धा आर्या का ये शो एकता कपूर प्रोड्यूस करने वाली हैं। दोनों ही कलाकार पहले भी एकता कपूर के शो में नजर आ चुके हैं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इस बार एकता कपूर, गौरव और श्रद्धा के साथ क्या नया धमाका करने वाली हैं। यूं तो दर्शकों को दोनों के शो का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अभी तक शो के नाम और कहानी से जुड़ी कोई भी बात सामने नहीं आई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article