टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'रियलिटी चेक की जरूरत है'- आसिफ खान पर भड़कीं Kamya Punjabi, काजी तौकीर के लिए कही ये बात

Kamya Punjabi Slams Bigg Boss 20 Fame Aasif Khan: 'बिग बॉस 20' में आसिफ खान ने बीते दिन काजी तौकीर के मजाक पर भड़कते हुए उनके साथ झगड़ा किया। इस बात पर अब काम्या पंजाबी ने रिएक्शन दिया है।

Image

Bigg Boss 20: काम्या पंजाबी को आसिफ खान पर आया गुस्सा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kamya Punjabi Slams Bigg Boss 20 Fame Aasif Khan: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' के हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिलती है। बीते दिन काजी तौकीर के एक मजाक से आसिफ खान बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने काजी तौकीर की नाक पर अपने माथे से अटैक किया और उन्हें गाली भी दी। साथ ही दोनों के बीच जमकर गहमा-गहमी भी हुई। हालांकि काजी तौकीर ने अपने मजाक के लिए आसिफ खान से माफी मांगी। लेकिन आसिफ खान ने जवाब दिया कि काजी तौकीर कवरअप कर रहे हैं। आसिफ खान और काजी तौकीर की इस लड़ाई पर काम्या पंजाबी ने रिएक्शन दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उनका मुकाबला किसी से नहीं...' Daler Mehndi के सपोर्ट में आईं Rakhi Sawant, की माफी की मांग

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में काम्या पंजाबी ने अपने ट्वीट में आसिफ खान को लताड़ लगाई। उन्होंने आसिफ खान के साथ-साथ बाकी घरवालों पर भी तंज कसा। काम्या पंजाबी ने ट्वीट में लिखा, "आसिफ को अलग ही रियलिटी चेक की जरूरत है। एक जोक पर इतना ओवरएक्ट करना? और बाकी घरवालों को तो देखो, उनके पास काजी तौकीर को निशाना बनाने के अलावा कोई स्क्रिप्ट ही नहीं है और माफी आखिर किस चीज के लिए?" काम्या पंजाबी के ट्वीट पर दर्शक भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उनका मुकाबला किसी से नहीं...' Daler Mehndi के सपोर्ट में आईं Rakhi Sawant, की माफी की मांग

काम्या पंजाबी से सहमत हुए दर्शक

काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, "इन्हें अच्छा खासा पता है कि काजी तौकीर शो जीत रहा है। ये बस उनसे नीचा दिखाने के लिए प्वॉइंट तलाश रहे हैं और चाह रहे हैं कि ये अपने प्लॉट से भटक जाए। ये एक बनाम सभी हो रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बीते दिन इन्होंने कहा कि काजी तौकीर 40 साल का बुड्ढा, काजी मर गया और उसके खिलाफ कई घटिया बातें कहीं। लेकिन अचानक अब वे काजी के एक जोक पर सेंसेटिव हो रहे हैं, जिससे किसी का निजी तौर पर लेना देना भी नहीं था। क्या बात है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article