जॉब्स

UKSSSC Recruitment 2024: डेटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 92000 से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

UKSSSC DEO Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की तरफ से डेटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 750 से ज्यादा खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी

Photo : Times Now Digital

UKSSSC DEO Recruitment 2024, Sarkari Naukri: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की तरफ से डेटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 750 से ज्यादा खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। इसमें आवेदन करने के लिए UKSSSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- sssc.uk.gov.in पर जाना होगा।

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 1 नवंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 5 नवंबर से 8 नवंबर तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UKSSSC DEO Recruitment Application: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sssc.uk.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर UKSSSC Junior Assistant & Other Various Post Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Apply Online Form के लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UKSSSC Junior Assistant and DEO Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें जनरल और ओबीसी के लिए फीस 300 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी के अलावा EWS वर्ग वाले 150 रुपये से आवेदन कर सकते हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन होगा।

UKSSSC Recruitment Eligibility: पदों के अनुसार योग्यता

इस वैकेंसी के माध्यम से Junior Assistant के 465 पदों पर भर्तियां होंगी। इस पद पर किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। वहीं, MET के 268 पदों पर भर्तियां होंगी। डेटा एंट्री ऑपरेटर के 3 पदों समेत कई अन्य पोस्ट पर भी भर्तियां होने वाली हैं। इन पदों के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी डिटेल्स

डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक होगी। वहीं, कंप्यूटर असिस्टेंट के पद पर लेवल 4 के तहत सैलरी 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक मिलेगी। जूनियर असिस्टेंट के पद पर सेलेक्ट होने वालों को लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये सैलरी मिलेगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article