बॉलीवुड

"जिंदगीभर के लिए गायब...", जानलेवा हमले के बाद Tiger Shroff ने लाइक किया मजेदार पोस्ट

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर बीते दिनों ही जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद वो दोबारा नॉर्मल लाइफ शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक किया है, जो चर्चा में है।

Image

"जिंदगीभर के लिए गायब...", जानलेवा हमले के बाद Tiger Shroff ने लाइक किया मजेदार पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुआ जानलेवा हमला बीते कई दिनों से चर्चा में है, जिसमें वो बाल-बाल बचे। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में कई बड़े कदम उठाए हैं, जिसके बाद एक बार फिर से एक्टर नॉर्मल लाइफ शुरू कर पा रहे हैं। खबरें हैं कि जानलेवा हमले के बाद एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ ने नॉर्मल लाइफ शुरू कर दी है और काम पर लौट आए हैं। प्रोफेशनल लाइफ में ही टाइगर नॉर्मल होने की कोशिश नहीं कर रहे हैं बल्कि निजी जिंदगी में भी वो वैसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका सबूत सोशल मीडिया पर पर मिल चुका है। असल में एक्टर टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट लाइक किया है, जो इस वक्त वायरल है। इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि एक्टर अब नॉर्मल होने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए रो पड़ीं Udta Teer स्टार Sara Ali Khan, जानिए कारण

Tiger Shroff ने लाइक किया इंस्टाग्राम पर Meme

मिली जानकारी के अनुसार टाइगर श्रॉफ ने अपनी नॉर्मल लाइफ शुरू कर दी है। वो काम पर लौट आए हैं ताकि उनके निर्माताओं को नुकसान ना हो। काम पर लौटने के साथ-साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लाइक किया है, जिसमें बहुत ही मजाकिया लाइन लिखी है। इस पोस्ट में लिखा है, "भाई रातभर के लिए क्या... जिंदगीभर के लिए गायब हो जाता।" टाइगर श्रॉफ द्वारा लाइक किया गया ये पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल है और फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana: रावण स्त्रोत पर Yash ने किया तांडव, देखें वीडियो

"जिंदगीभर के लिए गायब...", जानलेवा हमले के बाद Tiger Shroff ने लाइक किया मजेदार पोस्ट

"जिंदगीभर के लिए गायब...", जानलेवा हमले के बाद Tiger Shroff ने लाइक किया मजेदार पोस्ट

Salman Khan के दोस्तों को निशाना बना रहा है बिश्नोई गैंग

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली है। ये गैंग लगातार सलमान खान के दोस्तों को निशाना बना रहा है और बॉलीवुड में डर बनाने की कोशिश कर रहा है। इनसाइडर्स बता रहे हैं कि क्योंकि सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ताकतवर कलाकार हैं, इसी कारण बिश्नोई गैंग उन्हें निशाना बना रहा है। ऐसा करने से बाकी कलाकारों में डर पैदा होगा और वो बिश्नोई गैंग के खिलाफ सिर नहीं उठाएंगे। अब तक बॉलीवुड बिश्नोई गैंग के खिलाफ एक साथ खड़ा हुआ है और अब इंडस्ट्री को सरकार और पुलिस का भी साथ है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article