ऑटो न्यूज़

फैमिली के लिए आ रहीं 3 नई 7-सीटर Hybrid Car! Hyundai, Kia और Renault कर रहे बड़ी तैयारी

Upcoming 7-Seater Hybrid Cars: हाइब्रिड कारों की बढ़ती मांग के बीच कार मेकर कंपनियां अपने कुछ नए मॉडल पेश करने जा रही हैं। इनमें Hyundai से लेकर Renault तक का नाम शामिल है।

Image

Hyundai, Kia और Renault हाइब्रिड कार को लेकर कर रहे बड़ी तैयारी (Photo: iStock)

Upcoming 7-Seater Hybrid Cars: भारतीय बाजार में हाइब्रिड कारों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। हालांकि, ग्राहकों के पास अभी 7-सीटर हाइब्रिड गाड़ियों के बहुत अधिक विकल्प मौजूद नहीं है। ऐसे में बड़ी फैमिली के लिए नई हाइब्रिड कार खरीदने का विचार बना रहे ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि आने वाले समय में मारुति सुजुकी, हुंडई, किआ, टोयोटा और रेनॉल्ट जैसी कंपनियां नए मॉडल पेश कर सकती हैं। इनमें तीन प्रमुख गाड़ियां Renault Duster 7-Seater, Kia Carnival Hybrid और Hyundai Ni1i शामिल हैं। आइए इनके लॉन्च और पावरट्रेन से जुड़ी जानकारी जानते हैं-

Renault Duster 7-Seater

रेनॉल्ट भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय एसयूवी डस्टर का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी को साल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसका नाम Renault Boreal होने की संभावना है। डिजाइन की बात करें तो इसमें Dacia Bigster से इंस्पायर्ड कई एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। नई एसयूवी अपने 5-सीटर मॉडल से ज्यादा लंबी और स्पेशियस होगी। इसे RGMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। पावरट्रेन के मामले में इसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलने की उम्मीद है। ये पावरट्रेन 5-सीटर डस्टर के साथ साझा किए जा सकते हैं।

Kia Carnival Hybrid

किआ भारतीय बाजार में Carnival Hybrid के लॉन्च को कंफर्म कर चुकी है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च तारीख घोषित नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि यह प्रीमियम एमपीवी अगले साल की शुरुआत में दस्तक दे देगी।

इसमें 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। पेट्रोल इंजन 180 बीएचपी की अधिकतम पावर और 265 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इलेक्ट्रिक मोटर 73.4 बीएचपी की पावर और 304 एनएम टॉर्क देती है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है।

Hyundai Ni1i

हुंडई भी भारतीय बाजार के लिए नई तीन-रो वाली प्रीमियम एसयूवी तैयार कर रही है। इसका कोडनेम Hyundai Ni1i बताया जा रहा है। कंपनी इसे Alcazar से ऊपर और Tucson से नीचे पोजिशन कर सकती है। नई एसयूवी का मुकाबला Mahindra XUV 7XO और Tata Safari जैसी गाड़ियों से हो सकता है। इसे चीन में उपलब्ध Tucson LWB के प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जा सकता है। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.6-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड या 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इलेक्ट्रिफाइड वर्जन मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके फीचर्स और इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article