Aadhar Recruitment 2025 Apply Online: लेटेस्ट सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आधार सेवा केंद्रमें अप्लाई करें। यहां सुपरवाइजर और ऑपरेटर की भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के द्वारा आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। देश भर से 23 राज्यों से फॉर्म मांगे गए हैं। इस लेख से जानें कौन कैसे व कहां से कर सकता है अप्लाई
शुरू में ही आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छ्त्तीसगढ़ और गोवा में आवेदन की अंतिम तिथि निकल गई है, लेकिन बाकी राज्यों के उम्मीदवार अभी भी आवेदन कर सकते हैं। जानें Aadhar Recruitment 2025 Last Date
Aadhar Recruitment 2025 Apply Online Last Date
आधार सेवा केंद्र में निकली इस सरकारी नौकरी 2025 के लिए आप 28 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें किस वेबसाइट से करें अप्लाई
Aadhar Recruitment 2025 Official Website
आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट cscspv.in से आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन, Aadhar Recruitment 2025 Eligibility
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं/ 10वीं के साथ 2 वर्षीय आईटीआई/ 10वीं के साथ 3 वर्षीय पोलिटेक्निक डिप्लोमा
UIDAI द्वारा प्रमाणित एजेंसी का आधार सर्विस में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर का सर्टिफिकेट
कंप्यूटर से संबंधित बेसिक स्किल
शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें -
बता दें, ये सरकारी नौकरी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी, जबकि वेतन राज्य द्वारा निर्धारित मानकों के मुताबिक दी जाएगी।
