जॉब्स

Supreme Court JCA Recruitment 2025: सुप्रीम कोर्ट में ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 70000 से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

Sarkari Naukri, Supreme Court JCA Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहद शानदार मौका है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 241 पदों पर भर्तियां होनी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ड की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sci.gov.in पर जाना होगा।

Image

सुप्रीम कोर्ट में वैकेंसी

Photo : iStock

Sarkari Naukri, Supreme Court JCA Recruitment 2025: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। सुप्रीम कोर्ड की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sci.gov.in पर जाना होगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 241 पदों पर भर्तियां होनी है।

सुप्रीम कोर्ट की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 फरवरी 2025 से 8 मार्च 2025 तक का समय मिला है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

SCI JCA Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- sci.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर Supreme Court JCA Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Apply online बाद के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Supreme Court JCA Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Supreme Course Vacancy सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

सुप्रीम कोर्ट जेसीए पदों के लिए चयन प्रक्रिया में आम तौर पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती सुनिश्चित करने के लिए कई चरण होते हैं। सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा, कंप्यूटर स्किल्स टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, वर्णनात्मक परीक्षण, इंटरव्यू के आधार पर होगा। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 35,400 रुपये से 72,040 रुपये तक होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article