जॉब्स

SSC MTS Recruitment 2024: एसएससी एमटीएस के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

SSC MTS Recruitment 2024 Application: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।

Image

SSC MTS के लिए करें आवेदन

Photo : Times Now Digital

SSC MTS Recruitment 2024 Application: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 8000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है।

एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 3 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। ऐसे में जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से इसे अप्लाई कर सकते हैं।

SSC MTS Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Update के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर SSC MTS Recruitment 2024 Apply Online के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC MTS Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इस पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं, इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 27 साल से कम होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article