SSC CHSL 2025 Registration Last Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण-सह-आवेदन प्रक्रिया बंद करने वाली है, इच्छुक उम्मीदवार ssc.gov.in से फटाफट आवेदन कर लें, क्योंकि ये एक बड़ी भर्ती है, जिसमें ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकता है, जानें क्या है आवेदन की आखिरी तारीख, व कैसे करना होगा अप्लाई
आवेदन शुल्क 19 जुलाई रात 11 बजे तक जमा किया जा सकता है। ऐसे में जल्द आवेदन कर लें, क्योंकि फीस बाद में भी जमा की जा सकती है। आवेदन पत्र संपादित करने की विंडो 23 जुलाई को खुलेगी और 24 जुलाई को बंद होगी।
SSC CHSL Exam 2025 Date
SSC CHSL टियर 1 परीक्षा का आयोजन 8 से 18 सितंबर तक किया जाएगा। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे, जिसका आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च में किया जा सकता है।
टोल-फ्री नंबर
आवेदन पत्र भरने में किसी भी कठिनाई के मामले में, उम्मीदवार आयोग के टोल-फ्री नंबर 18003093063 पर संपर्क कर सकते हैं।
भरे जाएंगे 3,131 पद
SSC CHSL 2025 परीक्षा लगभग 3,131 रिक्तियों को भरेगी। रिक्तियों की अंतिम संख्या समय आने पर निर्धारित की जाएगी और यदि संख्या में परिवर्तन होता है, तो इसे बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किया जाएगा।
SSC CHSL 2025: पात्रता
जिन उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2026 को 18-27 वर्ष के बीच हो (जिनका जन्म 2 जनवरी, 1999 से पहले और 1 जनवरी, 2008 के बाद न हुआ हो) वे आवेदन कर सकते हैं।
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और कर्मचारी चयन आयोग में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)/DEO ग्रेड 'A' पद के लिए उम्मीदवारों को गणित विषय के साथ विज्ञान स्ट्रीम में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
एलडीसी/ जेएसए और डीईओ/ डीईओ ग्रेड 'ए' (विभाग/मंत्रालय में डीईओ को छोड़कर) पदों के लिए, उम्मीदवारों को कक्षा 12 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
12वीं पास भी दे सकते हैं परीक्षा
जो उम्मीदवार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे चुके हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 1 जनवरी, 2026 तक या उससे पहले आवश्यक योग्यता पूरी कर लें। ध्यान रहे, आवेदन केवल आजभर ही किए जा सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल 2025 आवेदन शुल्क 100 रुपये है। आरक्षण के लिए पात्र महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
