जॉब्स

SEBI Grade A Result 2024: जारी हुआ सेबी ग्रेड ए रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

SEBI Grade A Result 2024 Phase 1: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ग्रेड ए फेज 1 एग्जाम का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

SEBI Grade A Result 2024

SEBI Grade A Result 2024 Phase 1: सेबी ग्रेड ए रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए आयोजित फेज 1 एग्जाम का रिजल्ट (SEBI Grade A Phase I Result 2024) आज यानी 7 अगस्त को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सेबी ग्रेड ए रिजल्ट 2024 पीडीएफ (SEBI Grade A Result 2024 Download) डाउनलोड कर सकते हैं।

SEBI Grade A Result 2024 PDF: जुलाई में हुई थी परीक्षा

सेबी ग्रेड ए एग्जाम का आयोजन 27 जुलाई 2024 को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बात दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन 31 अगस्त और 14 सितंबर 2024 को किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download SEBI Grade A Result 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सेबी ग्रेड ए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नीट पीजी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

SEBI Grade A Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रेड ए के कुल 97 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट मैनेजर (जनरल) के 62 पद, असिस्टेंट मैनेजर (लीगल) के 5 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 24 पद, रीसर्च के 2 पद, ऑफिशियल लैंग्वेज के 2 पद और इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल के 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 11 जून से 30 जून तक आवेदन मांगे गए थे।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article