जॉब्स

SCI Junior Court Assistant Recruitment 2025: सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

SCI Junior Court Assistant Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती (SCI Junior Court Assistant Recruitment) निकली है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 8 मार्च है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर कर (SCI Junior Court Assistant Vacancy) सकते हैं। यहां देखें सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस।

Image

SCI Junior Court Assistant Recruitment 2025: सर्वोच्च न्यायालय में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर निकली वैकेंसी

SCI Junior Court Assistant Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती (SCI Junior Court Assistant Recruitment) निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 241 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर (SCI Junior Court Assistant Vacancy) सकते हैं। यहां पंजीकरण की आखिरी तारीख 8 मार्च 2025 है। यहां आप सुप्रीम कोर्ट के जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

SCI Junior Court Assistant Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

सर्वोच्च न्यायालय जूनियर कोर्ट असिस्टें के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना चाहिए। साथ ही इंग्लिश टाइपिंग कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज रिलेक्सेशन के आधार पर अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

SCI Junior Court Assistant Recruitment 2025 Apply Online

  • सबसे पहले SCI की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Recruitment वाले टैब पर क्लिक करें।
  • यहां Junior Court Assistant नोटिफिकेशन पर जाएं।
  • अब इसमें दिए नियमानुसार अपना आवेदन करें।

SCI Junior Court Assistant Vacancy: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/दिव्यांग/स्वतंत्रता सेनानी कैंडिडेट को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। यहां आप ऑनलाइन मोड पर अपना आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

SCI Junior Court Assistant Bharti: चयन प्रक्रिया

सर्वोच्च न्यायालय के जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, टाइपिंग स्पीड टेस्ट, कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यहां परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें सामान्य अंग्रेजी के 50, सामान्य योग्यता एवं सामान्य ज्ञान से 25-25 प्रश्न और कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि कुल दो घंटे होगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article