जॉब्स

Rajasthan Patwari Bharti: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, पटवारी के 1963 पदों पर होगी भर्ती

RSSB Rajasthan Patwari Bharti 2024: राजस्थान सरकार जल्द ही पटवारी के हजारों पदों के लिए भर्ती (Patwari Recruitment 2024) प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। राज्यभर में 1963 पदों पर पटवारी की भर्ती की जाएगी।

Image

RSSB Rajasthan Patwari Bharti 2024

RSSB Rajasthan Patwari Bharti 2024: किसी भी राज्य में राजस्व सबसे अहम विभाग होता है और राजस्व संकलन का काम करते हैं पटवारी। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में पटवारी बनने का एक अलग ही क्रेज देखा जाता है। अगर आप भी पटवारी बनने का सपना देख रहे हैं तो राजस्थान सरकार आपके इस सपने को पूरा करने जा रही है। राजस्थान सरकार जल्द ही पटवारी के हजारों पदों के लिए भर्ती (Patwari Recruitment 2024) प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। राज्यभर में 1963 पदों पर पटवारी की भर्ती की जाएगी। राजस्थान सरकार से वित्तीय मंजूरी मिल गई है। राजस्थान राजस्व मंडल ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर जिलावार भर्ती के लिए पदों की संख्या और कैटेगरी मांगी थी।

बता दें कि पटवारी भर्ती की घोषणा सरकार ने बजट 2024-25 में की गई थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जिन 1963 पदों पर पटवारियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है, उन्हें RSSB भर्ती करेगा। इनमें 1680 पद नॉन गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 283 अनुसूचित क्षेत्र के लिए रिजर्व हैं। सरकार की ओर से जनपद वार खाली पदों का ब्यौरा भी दिया गया है। सबसे अधिक भीलवाड़ा में 74 पद तथा केकड़ी में 73 पद भरे जाएंगे।

किस जिले में कितने पद खाली

गैर अनुसूचित क्षेत्र

बाड़मेर 67

पाली 65

चित्तौड़गढ़ 60

अलवर 59

झालावाड़ 57

राजसमंद 54

डीग 53

जोधपुर ग्रामीण 53

टोंक 53

जालोर 52

चूरू 51

नागौर 51

बारां 46

डीडवाना-कुचामन 46

दौसा 44

गंगापुर सिटी 44 पद

बालोतरा 44

कोटा 42

ब्यावर 41

धौलपुर 39

उदयपुर 39

बूंदी 37

शाहपुरा 36

बीकानेर 33

सवाईमाधोपुर 32

खैरथल-तिजारा 31

भरतपुर 30

फलौदी 30

श्रीगंगानगर 28

जैसलमेर 28

सिरोही 27

कोटपूतली-बहरोड़ 24

करौली 23

अनूपगढ़ 22

नीमकाथाना 22

सांचौर 18

झुंझुनूं 16

दूदू 15

हनुमानगढ़ 13

सीकर 8 पद।

अनुसूचित क्षेत्र में कुल 283 पदों पर भर्ती होगी।

राजस्व मंडल ने अगस्त 2023 में 2998 पटवारियों के पदों का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन इस वर्ष 1963 पदों की ही मंजूरी मिल पाई। इसमें 1035 नए पटवार मंडल शामिल हैं। इस भर्ती से राजस्थान की भजनलाल सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोलने जा रही है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article