AIIMS NORCET 11 CBT 2 Result 2026 Released: एम्स नॉरसेट स्टेज 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIIMS NORCET 11 CBT 2 Result 2026) खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 11 सीबीटी 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए कुल 10613 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
DV के लिए कुल इतने अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
बता दें यहां स्टेज 1 की परीक्षा में कुल 1,00,804 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 55,967 उम्मीदवार अगले चरण के लिए क्वालिफाई हुए थे। वहीं अब डीवी के लिए कुल 10613 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
AIIMS NORCET 11 CBT 2 Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें एम्स नॉरसेट 11 सीबीटी 2 का रिजल्ट
- सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेद पर जाकर AIIMS
NORCET 11 CBT 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
AIIMS NORCET 11 CBT 2 Result 2026: Direct Link
NORCET परीक्षा इसलिए आयोजित की जाती है
बता दें नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET-11) परीक्षा सभी एम्स (AIIMS) एवं सीएपीएफएमएस (CAPFIMS), वीएमएमसी (VMMC) और सफदरजंग एवं अन्य केंद्र सरकार के अस्पताल नई दिल्ली, जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (JIPMER) पुडुचेरी, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), नई दिल्ली, राष्ट्रीय तपेदिक और श्वसन रोग संस्थान (NITRD) नई दिल्ली, केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP), रांची के लिए आयोजित की गई थी।
