एजुकेशन

NHAI Winter Internship Programme 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, यहां देंखे स्टाइपेंड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

NHAI Winter Internship Programme 2026: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इंजीनियरिंग छात्रों के लिए विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है आधिकारिक वेबसाइट से प्रक्रिया पूरी करें।

Image

NHAI Winter Internship Programme 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

NHAI Winter Internship Programme 2026: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा देश के होनहार और युवा इंजीनियरों व प्रबंधन के छात्रों को प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए 'NHAI Winter Internship Programme 2026-27' की शुरुआत की गई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत आने वाली इस शीर्ष संस्थान में इंटर्नशिप करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक आ चुकी है। यदि आप भी सिविल इंजीनियरिंग, ट्रांसपोर्टेशन, मैनेजमेंट या लॉ के क्षेत्र में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं और देश के बुनियादी ढांचे (Infrastructure Development) से जुड़े मेगा प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है।

NHAI विंटर इंटर्नशिप 2026-27 एक नजर में मुख्य विवरण

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
आयोजक संस्थाभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)
कार्यक्रम का नामNHAI Winter Internship Programme 2026-27
लक्षित वर्गB.Tech/B.E. (Civil), M.Tech, MBA, Law व संबंधित स्ट्रीम्स के छात्र
अवधि (Duration)4 से 8 सप्ताह (1 से 2 महीने)
स्टाइपेंड (Stipend)10,000 से 15,000 प्रति माह (पद/योग्यता के अनुसार)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (NHAI की आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल)
आधिकारिक पोर्टलnhai.gov.in
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -IIT Bombay Exams 2026: आज से शुरू होंगी मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं, छात्रों और TAs के लिए सख्त नियम लागू

कौन कर सकता है आवेदन?

NHAI विंटर इंटर्नशिप के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

- बी.टेक / बी.ई. के 3rd या 4th ईयर के छात्र भर्ती के लिए इंटर्नशिप आवेदन कर सकते हैं।

- एमई, एम.टेक या एमबीए/लॉ के अंतिम वर्ष के छात्र भी इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

- अभ्यर्थी किसी भी AICTE / UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान, IIT, NIT या प्रतिष्ठित सेंट्रल/स्टेट यूनिवर्सिटी का नियमित (Regular) छात्र होना चाहिए।

- पिछली सभी सेमेस्टर की परीक्षाओं में कम से कम 60% अंक या 6.5 CGPA होना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC)आपके कॉलेज/संस्थान के विभागाध्यक्ष (HOD) या ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) द्वारा जारी 'अनापत्ति प्रमाण पत्र'।
अद्यतन रिज्यूमे / सीवी (Updated Resume)प्रोजेक्ट्स और टेक्निकल स्किल्स की जानकारी के साथ।
शैक्षणिक अंकपत्र (Academic Transcripts)10वीं, 12वीं और अब तक के सभी सेमेस्टर्स की मार्कशीट।
पहचान पत्रआधार कार्ड, कॉलेज आईडी कार्ड या वोटर आईडी।
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफहाल ही में खींची गई रंगीन फोटो।

इंटर्नशिप के लिए क्या है चयन प्रक्रिया

इंटर्नशिप के लिए चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों के सीवी के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग से होगी। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा या मेरिट के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इस इंटर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को केवल मासिक स्टाइपेंड 20,000 प्रदान किया जाएगा, , बल्कि इंटर्नशिप पूरी होने पर राष्ट्रीय स्तर का 'Certificate of Completion' भी दिया जाएगा, जो भविष्य में कोर इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में नौकरी के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले NHAI की आधिकारिक वेबसाइट internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Winter Internship'(दिसंबर से जनवरी) के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपकी स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।

स्टेप 4 - यहां रजिस्ट्रेशन में आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें और लॉगिन क्रेडेंशियल क्रिएट करें।

स्टेप 5 - आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और पसंदीदा ज़ोन/क्षेत्र (जहां आप इंटर्नशिप करना चाहते हैं) चुनें।

स्टेप 5 - अपने कॉलेज का NOC, सीवी और मार्कशीट सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।

स्टेप 6 - सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारियों को री-चेक करें और 'Final Submit' पर क्लिक करके फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

एनएचएआई में इंटर्नशिप बिना कॉलेज की अनुमति (NOC) के स्वीकार नहीं की जाती, इसलिए अपने संस्थान से समय रहते एनओसी बनवा लें। सर्वर पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण आखिरी तारीख पर पोर्टल स्लो हो सकता है, इसलिए आवेदन तिथियों का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द फॉर्म सबमिट कर दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article