जॉब्स

RSSB Driver Recruitment 2025: राजस्थान में निकली ड्राइवर के पदों भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

RSSB Rajasthan Driver Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से ड्राइवर के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल पर sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

Image

राजस्थान में ड्राइवर की वैकेंसी

Photo : iStock

RSSB Rajasthan Driver Recruitment 2025: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से ड्राइवर के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल पर sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है।

राजस्थान में ड्राइवर के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2025 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन लिंक जारी हो गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Rajasthan Driver Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर OTR Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Rajasthan Driver Recruitment 2025 के ऑप्शन पर जाएं।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Rajasthan Driver Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

राजस्थान में ड्राइवर के पद पर निकली इस वैकेंसी में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकेंडरी या इसके समकक्ष पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही विभाग के अनुसार अभ्यर्थी के पास हल्के या भारी परिवहन वाहन को चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस और और ड्राइवर के रूप में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से ड्राइवर (वाहन चालक) के 2756 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article