Rajasthan Staff Selection Board RSMSSB CET 2022 Registration Process शुरू कर रहा है। जो उम्मीदवार राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे RSMSSB की आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, 2022 तक है।
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन अगले साल जनवरी में किया जाएगा, परीक्षा तिथि 6 जनवरी से 9 जनवरी 2022 है, इस दौरान देश भर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
- सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
| विभाग | पद | वैकेंसी |
| गृह रक्षा विभाग | प्लाटून कमांडर | 43 |
| जल संसाधन विभाग | 1. जिलेदार 2. पटवारी | 272* |
| कोष व लेखा विभाग | कनिष्ठ लेखाकार | 1923 |
| राजस्व मंडल | तहसील राजस्व लेखाकार | 198 |
| महिला अधिकारिता | पर्ववेक्षक | 176 |
| समेकित बाल विकास सेवाएं | पर्यवेक्षक | -- |
| कारागार विभाग | उप जेलर | 49 |
आवेदन शुल्क सामान्य/ ओबीसी वर्ग के लिए ₹450/-, ओबीसी एनसीएल के लिए ₹350/-, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए ₹250/- और सुधार के लिए ₹300 है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से भुगतान करना चाहिए।
2996 पदों पर की जाएगी भर्ती
एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान सीईटी 2022 के तहत 7 से ज्यादा तरह की सेवाओं को शामिल किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, 2996 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को जो प्रमाणपत्र मिलेगा, उसकी वैधता केवल एक साल के लिए होगी।
