Rajasthan RRVUNL JE Recruitment 2025: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) की तरफ से जूनियर इंजीनियर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राजस्थान के बिजली उत्पादन निगम में कुल 271 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है।
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2025 को शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
RRVUNL JE Recruitment ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर RRVUNL Junior Engineer & Jr Chemist Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब Apply Online के ऑप्शन पर जाएं।
- आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Rajasthan RRVUNL JE Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
RRVUNL JE Eligibility: जूनियर इंजीनियर के लिए योग्यता
जूनियर इंजीनियर बनने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से BTech की डिग्री होनी चाहिए। JE बनने के लिए आप इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा की जरूरत पड़ती है। आप जिस भी ब्रांच इंजीनियरिंग के डिप्लोमा या डिग्री करते हैं, आप उन सभी से JE बन सकते हैं।
Rajasthan JE Salary: जूनियर इंजीनियर की सैलरी
जूनियर इंजीनियर को पे लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर को ट्रेनिंग पीरियड में 23,700 रुपये सैलरी मिलेगी। इसके बाद शुरुआती बेसिक सैलरी 33,800 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
