जॉब्स

RRB Recruitment 2025: रेलवे ने 1036 पदों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई, देखें नोटिस

RRB Ministerial & Isolated Categories Recruitment 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। 1036 पदों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 16 फरवरी, 2025 कर दी गई है। जानें परीक्षा में क्या पूछा जा जाएगा, कैसे होगा चयन, क्या मांगी है योग्यता

Image

रेलवे ने 1036 पदों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई

RRB Ministerial & Isolated Categories Recruitment 2025 के लिए आवेदन नहीं पाए? कोई बात नहीं, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने इस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी थी, लेकिन रेलवे में सरकारी नौकरी ढूंढने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ने 10 अतिरिक्त दिन का समय दिया है। अब आप 16 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1036 विभिन्न पदों को भरा जाना है।

आवेदन की अंतिम तिथि के साथ आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि को भी संशोधित किया गया है। उम्मीदवार अब 17 फरवरी, 2025 तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। जो लोग अपने आवेदन विवरण को संशोधित करना चाहते हैं, उनके लिए संशोधन विंडो 19 फरवरी से 28 फरवरी, 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

रेलवे की इस नौकरी के लिए कैसे होगा चयन

  • एकल चरण में सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षण)
  • प्रदर्शन परीक्षण /शिक्षण कौशल परीक्षण
  • अनुवाद परीक्षण (अगर उस पद पर मांगा है तो)
  • दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षा

परीक्षा के बारे में

एकल चरण सीबीटी में 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें 90 मिनट के भीतर पूरा करना होगा। विकलांग उम्मीदवार (PwBD) जो स्क्राइब सुविधा का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें परीक्षा पूरी करने के लिए 120 मिनट दिए जाएंगे। परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से पूछे जाएंगे सवाल

  • Professional Ability
  • General Awareness
  • General Intelligence and Reasoning
  • Mathematics
  • General Science

आरआरबी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध RRB Ministerial & Isolated Categories Recruitment 2025 पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र पूरा करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और इसका प्रिंट ले लें

आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। हालांकि, निम्नलिखित श्रेणियों के उम्मीदवारों को 250 रुपये की कम फीस का भुगतान करना होगा:

  • PwBDs
  • महिला उम्मीदवार
  • ट्रांसजेंडर उम्मीदवार
  • भूतपूर्व सैनिक
  • SC/ST उम्मीदवार
  • अल्पसंख्यक समुदाय
  • आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC)

क्या मांगी है योग्यता

अलग अलग पद होने की वजह से योग्यता भी अलग अलग है, आप इस नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article