Railway NTPC Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी RRB NTPC की तरफ से ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। रेलवे में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा मौका है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 8113 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी में अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
RRB NTPC Recruitment के लिए करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर RRB NTPC Recruitment 2024
Railway Sarkari Naukri के लिंक पर जाना होगा। - अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
RRB NTPC Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
एप्लीकेशन फीस
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स फीस जमा करना जरूरी है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी-एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए 250 फीस तय है। फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।
RRB NTPC Vacancy: योग्यता और सैलरी डिटेल्स
रेलवे एनटीपीसी की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 36 साल से कम होनी चाहिए। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 35,400 रुपये होती है। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
