जॉब्स

RRB JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, भरे जाएंगे 2570 पद, जानें कब से शुरू होंगे पंजीकरण

RRB JE Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी करनी हो तो ये खबर आपके लिए है, क्योंकि आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके तहत 2570 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जानें किन पदों पर होनी है भर्ती, कब से शुरू हो रहे हैं पंजीकरण

Image

रेलवे विभाग में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

RRB JE Recruitment 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेलवे (RRB) जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS), केमिकल और मेटालर्जिकल असिस्टेंट और अन्य पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी विज्ञप्ति के तहत 2570 पदों को भरा जाएगा। अगर आप भी इस रेलवे जॉब के लिए इच्छुक हैं, तो जानें कब से शुरू हो रहे हैं पंजीकरण व कौन कर सकता है अप्लाई, यहां है सारी डिटेल

RRB JE Recruitment 2025 Last Date

आज जारी किए गए डिटेल नोटिफिकेशन के अनुसार, इस सरकारी परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 31 अक्टूबर से शुरू होगा और 30 नवंबर, 2025 को खत्म होगा।

इवेंट तारीख
एम्प्लॉयमेंट न्यूज में इंडिकेटिव नोटिस की तारीख 4 अक्टूबर, 2025
ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू होने की तारीख 31 अक्टूबर, 2025
ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2025 (23:59 बजे)
जमा किए गए एप्लीकेशन के लिए एप्लीकेशन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 2 दिसंबर, 2025
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए मॉडिफिकेशन विंडो की तारीखें (मॉडिफिकेशन फीस के पेमेंट के साथ) (नोट: ‘अकाउंट बनाएं’ फॉर्म और ‘चुने गए RRB’ में भरी गई डिटेल्स को मॉडिफाई नहीं किया जा सकता है) 3 दिसंबर, 2025 से 12 दिसंबर, 2025
जिस दौरान एलिजिबल स्क्राइब कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन पोर्टल में अपनी स्क्राइब डिटेल्स देनी होंगी 13 दिसंबर, 2025 से 17 दिसंबर, 2025
रिजल्‍ट की तारीखअभी तय नहीं

RRB JE Recruitment 2025 Age

इस परीक्षा के लिए योग्य होने के लिए, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष होनी चाहिए, जो 1 जनवरी, 2026 तक गिनी जाएगी।

RRB रीजनल वेबसाइट्स यहां से देखें

  • अहमदाबाद – www.rrbahmedabad.gov.in
  • अजमेर – www.rrbajmer.gov.in
  • बेंगलुरु – www.rrbbnc.gov.in
  • भोपाल – www.rrbbhopal.gov.in
  • भुवनेश्वर – www.rrbbbs.gov.in
  • बिलासपुर – www.rrbbilaspur.gov.in
  • चंडीगढ़ – www.rrbcdg.gov.in
  • चेन्नई – www.rrbchennai.gov.in
  • गुवाहाटी – www.rrbguwahati.gov.in
  • जम्मू-श्रीनगर – www.rrbjammu.nic.in
  • कोलकाता – www.rrbkolkata.gov.in
  • मालदा – www.rrbmalda.gov.in
  • मुंबई – www.rrbmumbai.gov.in
  • मुजफ्फरपुर – www.rrbmuzaffarpur.gov.in
  • पटना – www.rrbpatna.gov.in
  • प्रयागराज – www.rrbald.gov.in
  • रांची – www.rrbranchi.gov.in
  • सिकंदराबाद – www.rrbsecunderabad.gov.in
  • सिलीगुड़ी – www.rrbsiliguri.gov.in
  • तिरुवनंतपुरम – www.rrbthiruvananthapuram.gov.in
  • गोरखपुर – www.rrbgkp.gov.in

RRB JE Recruitment 2025 Salary

यह भर्ती 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के लेवल 6 के तहत जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल और मेटालर्जिकल असिस्टेंट के पद के लिए है। इस पद के लिए शुरुआती वेतन 35,400 रुपये है।

RRB JE Recruitment 2025 Selection

चयन प्रक्रिया में CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) 1, CBT 2, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, और इसमें पास उम्मीदवारों को मेडिकल जांच करानी होगी। इसके बाद यदि फाइनल लिस्ट में नाम आया तो आपकी नौकरी पक्की।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article