शहर

सीतापुर में कोहरे का कहर, ईंटों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को रौंदा, 2 युवतियों समेत 3 की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में तंबौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। ईंटों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 युवतियों और एक युवक को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Image

हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रविवार सुबह घने कोहरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिले के तंबौर थाना क्षेत्र में ईंटों से लदी एक बेकाबू और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवतियों और एक युवक की मौके पर ही तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article