टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान ने कनिका को कहा 'ट्यूबलाइट', अकड़ चूर कर- बहुत स्मार्ट समझती हो खुद को?

Bigg Boss 20 Salman Khan Angry On Kanika Mann: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' से जुड़ा प्रोमो वीडियो हाल ही में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान ने कनिका मान को लताड़ लगाई।

Image

Bigg Boss 20: सलमान खान ने लगाई कनिका मान को लताड़ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Salman Khan Angry On Kanika Mann: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार आया, जिसमें सलमान खान ने इस सप्ताह हुए कई मुद्दों को उठाया। सलमान खान ने अरिश्फा खान की कैप्टेंसी की तारीफ की, साथ ही लव गिल द्वारा ड्यूटी न करने पर लताड़ लगाई। सलमान खान ने स्काउट ओपी की हालत देख उन्हें भी कई सलाह दी। वीकेंड का वार पर स्काउट द्वारा लव को कही गई भद्दी बात को भी उठाया गया, जिसपर काजी तौकीर ने कनिका मान की पोल खोली। काजी ने सलमान खान के सामने कनिका को कहा कि आपको उसी वक्त स्काउट पर चिल्लाना चाहिए था। वहीं कनिका का बर्ताव देख सलमान खान ने उन्हें आड़े हाथों लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रिलेशनशिप में रहते हुए किसी और से प्यार कर बैठी थीं Uditi Singh! खुद किया कबूल

कनिका मान पर बरसे सलमान खान

लेकिन "बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में वीकेंड का वार का हिसाब यहीं खत्म नहीं होता है। सलमान खान ने कनिका मान को लताड़ा कि आपने काजी तौकीर के 'लॉलीपॉप' वाली बात का मुद्दा बनाया था, जबकि उसमें कुछ नहीं था। लेकिन आप स्काउट के 'नाड़े' वाली बात पर शांत कैसे रह गईं। हाल ही में शो से जुड़ा एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने कनिका मान की हेकड़ी निकाल दी। सलमान खान ने कनिका मान से पूछा, "नाड़े वाली बात पर आप वहां थीं और आप हंस रही थीं।" कनिका मान ने जवाब दिया कि सर वहां सब हंस रहे थे। वहीं सलमान खान ने भड़कते हुए कहा कि बहुत ज्यादा स्मार्ट समझती हो आप खुद को। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'वो तुम्हें पसंद करता है'- कनिका मान ने लव के सामने खोली पोल, स्काउट ओपी से भी उगलवाया सच

'बिग बॉस 20' में कनिका मान (Kanika Mann) ने सफाई पेश करते हुए कहा, "सर एकदम से एहसास नहीं होता है ना।" इसपर सलमान खान ने कहा, "अच्छा नहीं, काजी को कैसे एहसास हुआ फिर।" कनिका मान ने आगे जवाब दिया, "तब तक लव भी हंस रही थी।" सलमान खान ने कनिका को लताड़ते हुए कहा, "आप ट्यूबलाइट हो? बेवकूफ हो? आप मुझसे बहस करना चाहती हो? इस चीज को न्यायित ठहराना चाहती हो? ठीक है ठहराओ फिर।"

सलमान खान ने आगे स्काउट ओपी को भी समझाया कि वह गेमर हैं और उन्हें 'बिग बॉस 20' में अपनी गेम पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article