एजुकेशन

Sarkari Naukri: रेलवे में 6339 और BSF-CRPF समेत इन विभागों में 1167 वैकेंसी, इस हफ्ते निकली 11000 से ज्यादा नौकरियां

Sarkari Naukri 2026, TOP Government Jobs In India: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है। इस हफ्ते रेलवे, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीसी समेत कई विभागों में 11000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।

Image

Sarkari Naukri 2026: इस हफ्ते 11000 से ज्यादा नौकरियां (AI Images/Newsroom Verified)

Sarkari Naukri 2026, TOP Government Jobs In India: यदि आप भी 10वीं 12वीं पास कर या फिर ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है। इस हफ्ते रेलवे, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीसी समेत कई विभागों में 11000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। हाल ही में नॉर्दर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 4651 पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं दूसरी ओर रेलवे एनटीपीसी के 1688 पुदों पर आज यानी 15 नवंबर को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में यहां हम आपके लिए हफ्ते की टॉप सरकारी नौकरियों की लिस्ट लेकर आए हैं। यहां आप जान सकते हैं।

Railway Jobs: रेलवे में अप्रेंटिस के 4651 पदों पर वैकेंसी

रेलवे भर्ती सेल (RRC) उत्तर रेलवे, नई दिल्ली ने अप्रेंटिस के 4651 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें लखनऊ के 1525, दिल्ली के 1312, अंबाला के 979, फिरोजपुर के 740, मुरादाबाद के 63, जम्मू में 32 पद शामिल हैं। यहां आवेदन के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है। यहां आवेदन के लिए विंडो 11 नवंबर को एक्टिव की गई थी। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2026 तक है। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

रेलवे एनटीपीसी के 1688 पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के लिए 1688 पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि यहां आवेदन के लिए आज यानी 15 नंवबर को आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इस विभाग में ग्रुप 2 और सब ग्रुप 2 के पदों पर वैकेंसी

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-2 के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1710 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें असिस्टेंट ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर समेत कई पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2026 है।

सीआरपीएफ, बीएसएफ और एसएसबी में नौकरी

सेना में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सब इंस्पेक्टर जीडी के 1167 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 है।

आईओसीएल में अप्रेंटिस की 409 वैकेंसी

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) में अप्रेंटिसशिप करने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कंपनी के मार्केटिंग डिवीजन ने पूर्वी भारत के लिए 409 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के बजाय शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में टेक्नीशियन अप्रेंटिस, ITI ट्रेड अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।

एग्रीकल्चर विभाग में नौकरी

एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट्स रिक्रूटमेंट बोर्ड (ASRB) ने ICAR के संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत टेक्निकल असिस्टेंट (T-3) और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4) के कुल 1,393 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ASRB की आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

पावरग्रिड में ट्रेनी इंजीनियर की वैकेंसी

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी पावग्रिड ने ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर भर्ती (Powergrid Recruitment 2026) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 33 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2026 है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article