जॉब्स

RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे में ग्रुप डी पदों के लिए जल्द करें अप्लाई, लास्ट डेट नजदीक

RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

Image

RRB Group D Recruitment 2025

RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर 22 फरवरी तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी 24 फरवरी तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। जबकि, 25 फरवरी से 6 मार्च तक आवेदन पत्र में सुधार किया जा सकेगा।

RRB Group D Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में ग्रुप डी के कुल 32438 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 36 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for RRB Group D Vacancy 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: 90 मिनट में कुल 100 सवाल, जानें कैसे होगी आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा

RRB Group D Recruitment 2025: कितना देना होगा आवेदन शुल्क

रेलवे ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18000 रुपये महीने मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article