एजुकेशन

PNB LBO Result 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने जारी किया LBO भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

पंजाब नेशनल बैंक ने PNB LBO भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 6 सितंबर 2026 को आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

पंजाब नेशनल बैंक ने जारी किया LBO भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

PNB LBO Result 2026 Declared: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बैंक ने PNB LBO भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 6 सितंबर 2026 को आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बैंक ने आज 11 नवंबर 2026 को रिजल्ट उपलब्ध कराया। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपना परिणाम देखने के बाद आगे की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी ध्यान से पढ़ें।

पंजाब नेशनल बैंक ने LBO भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू की थी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 16 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया था। इसी तारीख तक परीक्षा शुल्क जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध थी।

इसके बाद बैंक ने 28 अगस्त 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए और 6 सितंबर को परीक्षा आयोजित की। अब परीक्षा के करीब दो महीने बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है।

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू20 जुलाई 2026
आवेदन की आखिरी तारीख16 अगस्त 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख16 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी28 अगस्त 2026
परीक्षा की तारीख6 सितंबर 2026
रिजल्ट जारी11 नवंबर 2026

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Indian Bank में निकली 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

आगे क्या करें उम्मीदवार?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़े नोटिस देखते रहना चाहिए। अगले चरण, जरूरी दस्तावेजों और अन्य निर्देशों की जानकारी बैंक की ओर से अलग से जारी की जा सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article