Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में उन्होंने निजी जिंदगी से जुड़े कई अनकहे किस्से उजागर किए हैं। वहीं, सोनिया गांधी के सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया गया है।
इस रील में उन्होंने अपना सबसे पसंदीदा खाने का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें गुजराती खाना बेहद पसंद है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सोनिया गांधी के साथ उनकी बेटी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उनकी नातिन मिराया वाड्रा भी नजर आईं।
धीरे-धीरे मैंने इंडिन फूड की आदत डाल ली: सोनिया गांधी
उन्हें बंगाली खाना भी बेहद पसंद है। सोनिया गांधी ने कहा जब मैं भारत आई थी तो शुरुआत में मुझे इंडियन फूड पसंद नहीं थे, लेकिन धीरे-धीरे मैंने आदत डाल ली। मुझे इंडियन फूड बनाना नहीं आता था। धीरे-धीरे मैंने खाना बनाना सीख लिया। सोनिया गांधी ने कहा कि इंडियन मसालों की महक से वह हमेशा बचती थीं, और इंडियन रेस्टोरेंट में शाम बिताना उनके लिए मुश्किल था, लेकिन राजीव गांधी से मिलने के बाद चीजें बदलने लगीं, जिन्होंने उन्हें एक ऐसे खाने से मिलवाया जो बाद में उनका पसंदीदा बन गया।
सोनिया गांधी को पसंद थे कौन-कौन व्यंजन?
सोनिया गांधी ने कहा कि मुझे कबाब, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन, दाल मखनी, कश्मीरी कोफ्ता, जैसे व्यंजन पसंद हैं। वहीं, मुझे दाल चावल भी बेहद पसंद है। जबसे मैं इस घर में आई, तभी से यहां सिर्फ अरहर की दाल ही पकाई जाती है।
वहीं, उन्होंने इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वो भी दाल जैसे व्यंजन नहीं बना पाती थी, लेकिन उन्हें यह पता होता था कि दाल को किस तरह और बेहतर बनाया जा सकता है।
दिवाली पर बनते थे कश्मीरी पकवान
गांधी परिवार में दिवाली के जश्न के दौरान खान-पान का भी खास महत्व रहता था। सोनिया गांधी ने बताया कि त्योहार के अवसर पर घर में कश्मीरी व्यंजन तैयार किए जाते थे। परिवार के लोग एक साथ त्योहार का आनंद लेते थे और पारंपरिक पकवानों के साथ दिवाली की खुशियां मनाते थे।
