शहर

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, XUV की टक्कर से उजड़ा परिवार, दंपति समेत दो बच्चों की मौत

कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सौरभ और मेनका की मौत हो गई। दोनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

Image

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, XUV की टक्कर से उजड़ा परिवार, दंपति समेत दो बच्चों की मौत

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में एक पूरा परिवार उजड़ गया। तेज रफ्तार XUV-300 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में पति-पत्नी और उनके दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। दुर्घटना सांडी थाना क्षेत्र के अंटवा-सिसला गांव के पास किलोमीटर संख्या 317 पर हुई।

मृतकों की पहचान प्रयागराज निवासी 38 साल के सौरभ उपाध्याय और उनकी पत्नी 36 साल की मेनका उपाध्याय के रूप में हुई है।हादसे में इनके दो बेटे 7 साल के शिवओम और 3 साल के व्योम की भी मौत हो गई।

कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकरा गई

जानकारी के अनुसार, सौरभ नोएडा में रहकर काम करते थे। वह पत्नी मेनका और दोनों बच्चों शिवओम व व्योम के साथ XUV-300 कार से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सौरभ और मेनका की मौत हो गई। दोनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

भर्ती कराए गए एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई

सांडी सीएचसी में भर्ती कराए गए एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे व्योम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से शोक की लहर

पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से शोक की लहर है।पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article