RRB NTPC Exam 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) परीक्षा की तारीख किसी भी वक्त जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकेंगे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न चेक कर सकते हैं।
RRB NTPC Exam 2025 Exam: ऐसे होगी परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आरआरबी की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download RRB NTPC Admit Card 2025
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एनटीपीसी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में सफल अभ्यर्थी ही सीबीटी 2 में शामिल होने के योग्य होंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के कुल 8113 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, यूजी लेवल के तहत कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के 3445 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
