जॉब्स

RRB ALP Result 2025 Released: कैसे चेक करें आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, इतने पदों पर होगी भर्ती

RRB ALP Result 2025, RRB Assistant Loco Pilot Result 2025 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट स्टेज 1 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

RRB ALP Result 2025 Released: यहां देखें आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट का रिजल्ट

RRB ALP Result 2025, RRB Assistant Loco Pilot Result 2025 Released: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB ALP Result) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट स्टेज 1 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (RRB Assistant Loco Pilot Result) दिया है। अहमदाबाद, प्रयागराज, चेन्नई, मुंबई, पटना, भोपाल, रांची, चंडीगढ़, गुवाहटी, गोरखपुर, श्रीनगर, कोलकाता, अजमेर, मुजफ्फरपुर, मालदा, तिरुवनंतपुरम, बिलासपुर, सिकंद्राबाद, सिलीगुड़ी और मुंबई रीजन के अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सीबीटी 1 परीक्षा के नतीजे चेक कर सकते हैं।

RRB ALP Result पांच चरणों में चयन परीक्षा

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18,799 के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां उम्मीदवारों का चयन पांच चरणों सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) के तहत किया जाएगा।

RRB Assistant Loco Pilot Result: कब हुई थी परीक्षा

बता दें आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 की परीक्षाएं 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की 5 दिसंबर को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 10 दिसंबर तक का समय दिया गया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सीबीटी 1 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How To Check RRB ALP Result 2025

  • सबसे पहले RRB के रीजन वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB ALP CBT 1 (Cen 01/2024) Result पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article