जॉब्स

Sarkari Naukri 2022: जानें उत्तर प्रदेश में कहां कहां निकली है सरकारी नौकरी, चेक करें डिटेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 08:50 AM IST

Up Government Job Vacancies 2022: क्या आप उत्तर प्रदेश से हैं, और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यहां देखिए मौजूदा समय में कौन सी सरकारी नौकरी के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं, व कौन सी प्रतियोगिता परीक्षा आने वाली है।

Image

उत्तर प्रदेश में इन विभागों में निकली हैं सरकारी नौकरी

Up Government Job Vacancies 2022: उम्मीदवार जो यूपी से हैं, और राज्य से निकलने वाली सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां मौजूदा नौकरी, रिक्ति व पीडीएफ चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (वन दरोगा) मेन्स परीक्षा 2022 का विज्ञापन जारी किया है। जो उम्मीदवार UPSSSC PET 2021 परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, वे 06 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC पीईटी मेन्स परीक्षा वन निरीक्षक भर्ती परीक्षा तिथि व एडमिट कार्ड की जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है, जबकि पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, मुख्य तिथि और अन्य सभी जानकारी पूरी अधिसूचना पढ़ें, जिसका लिंक यह रहा

उत्तर प्रदेश एडेड स्कूल भर्ती 2022

उत्तर प्रदेश एडेड स्कूल में क्लर्क भर्ती 2022 की नई अधिसूचना स्कूलवार जारी की जा रही है। वे सभी उम्मीदवार जो इस क्लर्क भर्ती में रुचि रखते हैं और जिनके पास UPSSSC PET 2021 स्कोर कार्ड है और अन्य पात्रता को पूरा करते हैं, वे 27 अक्टूबर 2022 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेतनमान, चयन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, स्कूलवार सूची, जिलेवार सूची के लिए अधिसूचना पढ़े, जिसका लिंक यह रहा Uttar Pradesh Clerk Recruitment 2022

मोहरिर मेन्स परीक्षा 2022

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने मोहरिर मेन्स परीक्षा 2022 का विज्ञापन जारी किया है। जो उम्मीदवार यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, वे 18 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी पीईटी मेन्स परीक्षा भूविज्ञान और खनन विभाग यूपी मोहरीर भर्ती पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, मुख्य तिथि और अन्य सभी जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें Upsssc Recruitment 2022

बता दें, अप्लाई के लिए लिंक बाद में एक्टिव होगा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती 2022 का विज्ञापन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वे 31 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इस नोटिफिकेशन के अनुसार, सवा पांच सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश की सिविलियन पुलिस की यूपीपी कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतनमान, विषयवार पदों और अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें UP Police Constable

यूपीपीसीएल में नौकरी, 10वीं पास करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यूपीपीसीएल ने 891 तकनीशियन इलेक्ट्रिकल पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सभी उम्मीदवार जो इस आईटीआई स्तर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) भर्ती में रुचि रखते हैं और पात्रता को पूरा करते हैं, वे 19 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा, पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए विज्ञापन देखें UPPCL recruitment 2022

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article