RPF Constable Admit Card 2025: आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट (RPF Constable Admit Card 2025) कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrpapply.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।
RPF Constable Exam 2025: कब होगी परीक्षा
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन फरवरी में किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देश ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download RPF Constable Admit Card 2025
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RPF Constable Admit Card 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम में पास होने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
