जॉब्स

RPSC TGT Recruitment 2025: राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, 2100 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

Image

राजस्थान स्कूल टीचर वैकेंसी

Photo : iStock

RPSC Rajasthan TGT Teacher Recruitment 2024: टीचिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से सीनियर टीचर यानी TGT Teacher की बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2129 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 26 दिसंबर 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 जनवरी 2025 तक का समय मिलेगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

RPSC TGT Recruitment ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर News and Events Section के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद RPSC Senior Teacher TGT Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।

स्टेप 4: अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 7: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Rajasthan TGT Teacher वैकेंसी डिटेल्स

राजस्थान में सीनियर टीचर की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बीएड या DElEd सर्टिफिकेटर रखने वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस पद पर सेलेक्ट होने के बाद पे लेवल 11 तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 34,800 रुपये होगी। इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2129 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें नॉन टीएसपी के 1727 पदों पर और टीएसपी वर्ग में 402 पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article